Indian Economy: भारत की अर्थव्‍यवस्‍था पहली बार 4 ट्रिलियन डॉलर के पार, ग्रोथ रेट 7.8 फीसदी

चालू वित्तीय वर्ष की पहली तिमाही में ही भारतीय अर्थव्यवस्था (Indian Economy) 4 ट्रिलियन डॉलर के पार पहुंच चुकी है। ऐसे में अब भारत दुनिया की चौथी बड़ी अर्थव्यव्यवस्था बनने के करीब पहुंच चुका है। पहला मौका है जब वित्तीय वर्ष 2023-24 की पहली तिमाही में ही इतनी तेज ग्रोथ देखी गई। एक्सपर्ट भारतीय अर्थव्यवस्था में इस वृद्धि को ऐतिहासिक मान रहे हैं।

GDP

भारतीय रिजर्व बैंक (Reserve Bank Of India) के गवर्नर शक्तिकांत दास (Shaktikanta Das) ने देश की अर्थव्‍यवस्‍था पर भरोसा जताया था। शक्तिकांत दास ने 31 अक्‍टूबर को अपने एक बयान में कहा था कि आर्थिक गतिविधयों को देखते हुए कुछ शुरुआती आंकड़ें सामने आए हैं, जिससे मुझे उम्‍मीद है कि नंवबर के अंत में दूसरी तिमाही के दौरान आने वाले GDP के आंकड़े चौंकाने वाले होंगे। वित्त वर्ष 2023-24 की पहली तिमाही के दौरान भारत की जीडीपी (India GDP) में 7.8 फीसदी की ग्रोथ हुई थी।

यह पहली बार है, जब भारत की जीडीपी 4 ट्रिलियन डॉलर के आंकड़े के पार गई है। भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए अब अगला टार्गेट 5 ट्रिलियन डॉलर के आंकड़े तक पहुंचना है। केंद्र सरकार ने 2025 तक देश की अर्थव्यवस्था को 5 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक भारत की जीडीपी 2030 तक जापान से आगे निकल सकती है। ऐसे में भारत दुनिया की चौथी बड़ी अर्थव्यस्था बन जाएगा। इसके साथ ही इंडिया एशिया की दूसरी बड़ी इकोनॉमी बनकर उभरेगा। इससे पहले एसएंडपी ग्लोबल इंडिया मैन्यूफैक्चरिंग ने हाल ही में ऐसा ही अनुमान लगाया था।

एसएंडपी ग्लोबल इंडिया मैन्यूफैक्चरिंग ने कहा, "2023 के शेष समय और 2024 में लगातार तेज विस्तार का अनुमान है। जो घरेलू डिमांड में मजबूत वृद्धि पर आधारित है। भारत की जीडीपी साल 2030 तक बढ़कर 7300 अरब अमेरिकी डॉलर होने का अनुमान है।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+