दुनिया का सांतवां मोस्ट वैल्यूड नेशन बना भारत, अमेरिका नंबर वन
नई दिल्ली। एक ओर जहां देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी अगुवाई वाली सरकार के खिलाफ एक माहौल तैयार हो रहा है तो वहीं एक अच्छी खबर आ रही है जो शायद विरोधियों को थोड़ी असहज लग सकती है।

ब्रांड फाइनेंस की ओर से जारी एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत एक पायदान ऊपर चढ़कर मोस्ट वैल्यूड नेशंस की लिस्ट में सांतवें स्थान पर आ गया है। लिस्ट में अमेरिका पहले नंबर पर है।
2.1 बिलियन डॉलर की वैल्यू
इस रिपोर्ट में भारत की ब्रांड वैल्यू में 32 प्रतिशत का इजाफा बताया गया है। भारत की ब्रांड वैल्यू अब 2.1 बिलियन डॉलर की हो गई है। भारत की ब्रांड वैल्यू में 32 प्रतिशत का इजाफा लिस्ट में मौजूद 20 और देशों की तुलना में सबसे ज्यादा है। रिपोर्ट में भारत को चीन, ब्राजील रूस और साउथ अफ्रीका के बाद दूसरा सबसे मूल्यवान देश बताया गया है।
इनक्रेडिबल इंडिया ने किया सही काम
ब्रांड फाइनेंस के मुताबिक उसने 100 अग्रणी देशों की ताकत और उसकी वैल्यू को माप कर इस लिस्ट को तैयार किया है।
कंपनी के मुताबिक किसी देश की ब्रांड वैल्यू हर देश में मौजूद ब्रांड्स के अगले पांच वर्षों तक के प्रदर्शन के बारे में भविष्यवाणी करता है। ब्रांड फाइनेंस के मुताबिक भारत के लिए 'इनक्रेडिबल इंडिया,' स्लोगन ने काफी सकारात्मक माहौल तैयार किया है।
और कौन-कौन से देश
- अमेरिका
- चीन
- जर्मनी
- यूके
- जापान
- फ्रांस












Click it and Unblock the Notifications