जल्द ही इस एयरलाइन से हवाई यात्रा करने पर आपको मिलेंगे पैसे!

नई दिल्ली। यूं तो हर कोई हवाई यात्रा करना चाहता है, लेकिन अधिक किराए की वजह से कई लोग हवाई यात्रा का आनंद नहीं ले पाते हैं। इतनी महंगाई के दौर में जहां ट्रेन में भी टिकट मुश्किल से मिल पाती है, उसमें वाओ एयर एयरलाइन कंपनी के सीईओ ने एक ऐसी बात कही है, जिस पर यकीन करना लगभग नामुमकिन है।

जल्द ही इस एयरलाइन से हवाई यात्रा करने पर आपको मिलेंगे पैसे!

2014 में शुरू हुई इंटरनेशनल एयरलाइंस कंपनी वाओ एयर ने अपनी सस्ती और अच्छी सुविधाओं के दम पर अपनी एक अलग पहचान बनाई है। इसके सीईओ और फाउंड स्कूली मॉन्गसन ने कहा है- मैं उस दिन को देख सकता हैं जब हम आपको उड़ने के पैसे देंगे। जनवरी में वाओ एयर ने अमेरिका से यूरोपीय देशों की फ्लाइट के लिए सिर्फ 69 डॉलर यानी 4,440 रुपए किराया निर्धारित किया और फिर जून में उसे भी घटाकर 55 डॉलर कर दिया गया।

दरअसल, वाओ एयर की आय सिर्फ एयर टिकट से नहीं होती है। आपकी टिकट की कीमत भी इस बात पर निर्भर करती है कि आपको अपने मन की सीट चाहिए या फिर आपको फ्लाइट में खाना चाहिए। इतना ही नहीं, कंपनी ने होटल, रेस्टोरेंट, कार रेंट एजेंसी और ट्रैवल इंडस्ट्री से जुड़ी अन्य सेवाओं के साथ पार्टनरशिप की है, जिससे वाओ एयर की कमाई होती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+