कोरोना का कहर: अमेरिका में 3 महीने में 44 मिलियन अमेरिकी बेरोगजार, लेकिन करोड़पतियों का बढ़ा खजाना

नई दिल्ली। कोरोना वायरस केो कारण विश्व की अर्थव्यवस्था पटरी से उतर चुकी है। वायरस के कारण वर्ल्ड इकोनॉमी को झटका लगा है। अमेरिका में कोरोनमा संकट के बीच 44 लाख लोगों ने बेरोगजारी भत्ते के लिए आवेदन भरा है। जहां एक ओर अमेरिका में लोगों की नौकरियां जा रही है तो वहीं अमेरिका के अरबपतियों की संपत्ति लगातार बढ़ रही है। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक COVID-19 महामारी में जहां 44 लाख अमेरिकी नागरिकों को अपनी नौकरी से हाथ धोना पड़ा है, वहीं देश के अरबपतियों की संपत्ति में कुल में 637 अरब डॉलर की बढ़ोरी हुई है।

मार्च 18 से लेकर 11 जून 2020 के बीच अमेरिकी अरबपतियों की संपत्ति में 637 अरब डॉलर की बढ़ोतरी हुई है। इंस्टीट्यूट ऑफ पॉलिसी स्टडी की रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका में अरबपतियों की संपत्ति में 21.5 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। मार्च से लेकर जून तक के बीच में अमेरिका के अरबपतियों की संपत्ति 2.95 ट्रिलियन डॉलर से बढ़कर 3.58 ट्रिलियन डॉलर की बढ़ोतरी हुई है।

इस बीच अमेजन के CEO जेफ बेजोस की संपत्ति 34.6 अरब डॉलर बढ़ी, जबकि फेसबुक के सीईओ की संपत्ति में 25 अरब डॉलर की बढ़ोत्तरी हुई है। अमेरिका के टॉप 5 अरबपतियों की संपत्ति में 75.5 अरब डॉलर या लगभग 19 प्रतिशत की बढ़ी है। अमेरिकंस फॉर टैक्स फेयरनेस की रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिकी अरबपतियों की संपत्ति में कोरोना संकट के बीच में बढ़ोतरी हुई है। फोर्ब्स की रिपोर्ट के मुताबिक 18 मार्च से 19 मई के बीच 623 से अधिक अमेरिकी अरबपतियों की संपत्ति में बढ़ोतरी हुई है। जबकि लगभग 44 लाख अमेरिकियों की नौकरी चली गई है। दरअसल कोरोना संकट के कारण दुनियाभर की कंपनियों कर्मचारियों की छंटनी कर रही है। अमेरिका में बड़े स्तर पर छंटनी की वजह से अमेरिकी अर्थव्यवस्था को झटका लगा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+