SBI खाताधारकों के लिए जरूरी खबर, 31 मई तक निपटा लें ये जरूरी काम, वरना फ्रीज हो सकता है खाता
SBI खाताधारक 31 मई तक निपटा लें ये जरूरी काम, बैंक ने दी जानकारी
नई दिल्ली, मई 2। देश के सबसे बड़े बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने अपने खाताधारकों के लिए जरूरी जानकारी साझा की है। बैंक ने अपने खाताधारकों को 31 मई 2021 तक केवाईसी संबंधी काम को निपटा लेने की अपील की है। हालांकि बैंक ने अपने खाताधारकों को बड़ी राहत दी है। कोरोना और लॉकडाउन को देखते हुए बैंक ने खाताधारकों को केवाईसी कराने की सुविधा दी है।

SBI खाताधारकों के लिए जरूरी खबर
देश के सबसे बड़े बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिय ने अपने खाताधारकों को बड़ी राहत दी है। बैंक ने अपने ग्राहकों को डाक के जरिए या मेल के जरिए केवाईसी डाक्यूमेंट जमा कराने की राहत दी है। अब खाताधारकों को केवाईसी के लिए बैंक जाने की जरूरत नहीं है। वो ईमल या डाक के जरिए अपने बैंक खाते का केवाईसी अपडेट करवा सकते हैं।

31 मई तक जमा करवा दें अपना डॉक्यूमेंट्स
एसबीआई ने ट्वीट के जरिए ये जानकारी दी है। बैंक ने ट्विटर पर लिखा कि 31 मई 2021 तक बैंक खाताधारक अपने केवाईसी डॉक्यूमेंट को बैंक में अपडेट करवा लें। अगर 31 मई तक केवाईसी दस्तावेजों को अपडेट नहीं किया तो बैंक खातों को फ्रीज नहीं किय जा सकता है। बैंक ने ये भी कहा कि केवाईसी अपडेशन के कारण सीआईएफ का आंशिक फ्रीज 31 मई तक नहीं किया जाएगा। बैंक की ओर से इस बारे में सभी शाखाओं में नोटिफिकेशन भेज दिया गया है। बैंक ने कहा है कि कोरोना संक्रमण को देखते हुए ग्राहकों की बैंक आने के बजाए डाक या मेल के जरिए केवाईसी दस्तावेज अके रिक्वेस्ट को बैंक स्वीकार कर ले।

बैंक ने जारी किया टोल फ्री नंबर
वहीं एसबीआई ने ग्राहकों की मदद के लिए ट्रोल फ्री नंबर भी साझा किया गया है। इस टोल फ्री नंबर की मदद से आप केवाईसी से संबंधित जानकारी हासिल कर सकते हैं। आपको बैंक आन की जरूरत नहीं है। आप 1800 112 211 और 1800 425 3800 टोल फ्री नंबर पर फोन कर अपने खाते से संबंधित कामों को घर बैठे करवा सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications