Bank of India : बैंक ऑफ इंडिया के ग्राहकों के लिए सूचना, नहीं किया ये काम तो 21 अप्रैल से बंद होगी ये सर्विस

Bank of India :नहीं किया ये काम तो 21 अप्रैल से बंद होगी ये सर्विस

नई दिल्ली। अगर आपका बैंक खाता बैंक ऑफ इंडिया में हैं तो ये खबर आपक लिए बेहद महत्वपूर्ण है। बैंक ऑफ इंडिया ने अपने ग्राहकों को जरूरी जानकारी देते हुए उन्हें 21 अप्रैल से पहले डेबिट कार्ड के लिए कार्ड शिल्ड एप्लीकेशन को अपडेट कर लेने की अपील की है। बैंक ऑफ इंडिया ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर ग्राहकों को 21 अप्रैल 2021 से पहले कार्ड शिल्ड एप्लीकेशन को अपडेट कर लेने की अपील की है।

 Important News for Bank of India Users: BOI Notice for Termination of Card Shield Application for Debit card


21 अप्रैल से पहले निपटा लें ये जरूरी काम

बैंक ऑफ इंडिया (Bank of India) के ट्विट कर लिखा है कि 21 अप्रैल 2021 से पहले डेबिट कार्ड यूजर्स कार्ड शिल्ड एप्लीकेशन को अपडेट कर लें। ऐसा नहीं करने वाले ग्राहकों के लिए ये सर्विस 22 अप्रैल से बंद हो जाएगी। बैंक के ग्राहकों से अपील की है कि वो अपने बैंक डेबिट कार्ड पर मॉनिटरिंग और कंट्रोल की सुविधा को जारी रखने के लिए इसे फौरन अपडेट कर लें। आपको बता दें कि बैंक ने कार्ड शिल्ड एप्लीकेशन में बैंक ऑफ इंडिया मोबाइल ऐप और इंटरनेट बैंकिंग को इंटिग्रेट किया है, जिसके चलते ग्राहकों को इस सर्विस को अपग्रेड करने के लिए कहा जा रहा है।

क्या है कार्ड शिल्ड

आपको बता दें कि बैंक ऑफ इंडिया अपने ग्राहकों को कार्ड शिल्ड एप्लीकेशन के जरिए अपने डेबिट कार्ड पर पूरी तरह से नियंत्रण रखने की सुविधा देता है। इस एप्लीकशन की मदद से आप जान सकते हैं कि आपका डेबिट कारड, कब, कहां और कितनी बार इस्तेमाल हुआ है। अगर आपका डेबिट कार्ड कहीं खो जाता है तो आप इसी की मदद से अपने एटीएम कार्ड को बंद कर ट्रांजैक्शन को रोक सकते हैं। जितनी बार आपका डेबिट कार्ड इस्तेमाल होगा उतनी बार आपको इस ऐप पर नोटिफिकेशन मिलेगा। आप इस ऐप की मदद से अपने कार्ड के ट्रांजैक्शन लिमिट को भी तय कर सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+