IMF ने भारत की GDP ग्रोथ के अनुमान को घटाकर किया 5.9 फीसदी, बनी रहेगी सबसे तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था

आईएमएफ के जीडीपी ग्रोथ के अनुमान को घटाने के बाद भी भारत सबसे तेजी से बढ़ने वाला अर्थव्यवस्था बना रहेगा।

प्रतीकात्मक फोटो

IMF: अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने मंगलवार को वित्त वर्ष 2023-24 के लिए भारत की जीडीपी ग्रोथ के अनुमान को कम कर दिया है। उन्होंने 20 बेसिस प्वाइंट की कटौती करते हुए जीडीपी ग्रोथ को घटा दिया है। उन्होंने जीडीपी ग्रोथ को 5.9 प्रतिशत कर दिया है।

यह पूर्वानुमान भारतीय रिजर्व बैंक के 6.4 प्रतिशत के अनुमान से भी कम है। लेकिन, भारत दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था बना रहेगा। IMF को उम्मीद है कि भारत की खुदरा मुद्रास्फीति वित्तीय वर्ष 2024 में 4.9 प्रतिशत और वित्तीय वर्ष 2025 में 4.4 प्रतिशत रहेगी।

आईएमएफ ने भारत के लिए 2024-25 के वित्तीय वर्ष के लिए पूर्वानुमान को घटाकर 6.3 प्रतिशत कर दिया, जो इस साल जनवरी में 6.8 प्रतिशत था। चीन की विकास दर 2023 में 5.2 प्रतिशत और 2024 में 4.5 प्रतिशत रहने का अनुमान है। जबकि 2022 में इसकी विकास दर तीन प्रतिशत थी।

आईएमएफ ने जनवरी में कहा था कि भारत की विकास दर 6.1 फीसदी रहने की संभावना है। वर्ल्ड इकोनॉमिक्स आउटलुक की ताजा रिपोर्ट के अनुसार वैश्विक विकास दर वित्त वर्ष 2022 में 3.4 फीसदी रहने की संभावना है। जबकि 2023 में यह 2.9 फीसदी और 2024 में 3.1 फीसदी रहने की संभावना है। वर्ष 2024 में सबसे तेजी से विकास करने वाले देश में भारत का स्थान पहला है।

Recommended Video

    Pakistan economic crisis: S Jaishankar के बयान से बढ़ सकती हैं पाक की मुश्किल | वनइंडिया हिंदी

    आईएमएफ के अनुसार 2024 में भारत की विकास दरर 6.8 फीसदी रहने की संभावना जाहिर की गई है, जबकि 2023 में यह 6.1 फीसदी रह सकती है। अहम बात है कि भारत की विकास रफ्तार के आस-पास भी कोई देश नजर नहीं आ रहा है।

    वर्ष 2024 को लेकर आईएमएफ की ओर से कहा गया है कि वैश्विक विकास दर थोड़ी बढ़ेगी और यह 3.1 फीसदी रह सकती है। आईएमएफ चीफ इकोनॉमिस्ट पियरे-ओलिवर गोरिंचास ने कहा कि मंदी का जोखिम कम हुआ है, केंद्रीय बैंक महंगाई को रोकने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन महंगाई को रोकने के लिए और कदम उठाने की जरूरत है।

    यह भी पढ़ें- कोरोना के रोकथाम को लेकर भारत के प्रयासों की आईएमएफ ने की तारीफ

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+