इस साल 1.9 फीसदी रहेगी भारत की विकास दर, विश्व करेगा मंदी का सामना: IMF
कोरोना वायरस के चलते भारत को आर्थिक मोर्चे पर झटका, आईएमएफ का इस साल विकास दर 1.9 फीसदी रहने का अनुमान
नई दिल्ली। इंटरनेशनल मॉनिटरी फंड (आईएमएफ) ने कहा है कि कोरोना वायरस के चलते लागू लॉकडाउन से भारत की अर्थव्यवस्था पर काफी नकारात्मक असर होगा। आईएमएफ ने मंगलवार को भारत की विकास दर को लेकर अपना अनुमान जारी किया है। इसमें कहा गया है कि इस साल भारत की विकास दल 1.9 फीसदी रहेगी। आईएमएफ ने साथ ही इस साल भारी वैश्विक मंदी का भी अनुमान जताया है।

अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष यानी आईएमएफ ने 25 गरीब देशों को कोरोना वायरस महामारी से लड़ने के लिए तत्काल राहत के लिए कर्ज की भी घोषणा की है। आईएमएफ के प्रबंध निदेशक क्रिस्टालिना जॉर्जीवा ने एक बयान में कहा है, यह हमारे सबसे गरीब और सबसे कमजोर सदस्यों को अगले छह महीनों में प्रारंभिक चरण के लिए अपने आईएमएफ ऋण दायित्वों को कवर करने के लिए अनुदान दिया जा रहा है। इससे उन्हें आपात चिकित्सा और अन्य राहत प्रयासों में अपने वित्तीय संसाधनों के अधिक उपयोग करने में मदद मिलेगी।
आईएमएफ के अलावा कई दूसरी एजेंसियों ने भी भारत की विकास दर में भारी गिरावट का अनुमान जाहिर किया है। ब्रिटेन के प्रमुख बैंक बार्कलेज ने कैलेंडर ईयर 2020 में भारत की जीडीपी ग्रोथ शून्य फीसदी रहने का अनुमान जताया है। बार्कलेज की ओर से मंगलवार को जारी एक रिसर्च नोट में कहा गया है कि भारत में कोरोनावायरस का संक्रमण अभी आधिकारिक रूप से कम्युनिटी ट्रांसमिशन की स्टेज पर नहीं पहुंचा है। संक्रमण को रोकने के लिए आवागमन पर लगाए गए प्रतिबंधों के कारण अर्थव्यवस्था को होने वाला नुकसान अपेक्षा से कहीं अधिक होगा। इस लॉकडाउन का माइनिंग, एग्रीकल्चर, मेन्युफैक्चरिंग और यूटीलिटी सेक्टर पर हमारी उम्मीद से ज्यादा नकारात्मक असर पड़ेगा। बार्कलेज के अनुसार यह आर्थिक नुकसान 234.4 बिलियन डॉलर (करीब 17 लाख करोड़ रुपए) यानी जीडीपी के 8.1 फीसदी के बराबर होगा।
जापानी ब्रोकिंग कंपनी नोमुरा के मुताबिक, चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में देश के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में 6.1 प्रतिशत की गिरावट आसकती है। नोमुरा के मुताबिक इसमें विस्तार की संभावना सिर्फ अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में दिख रही है। नोमुरा ने अनुमान जताया है कि 2020 में आर्थिक वृद्धि को सहारा देने के लिए रिजर्व बैंक नीतिगत दरों में 0.75 प्रतिशत की और कटौती कर सकता है।
-
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Monalisa Caste: मुस्लिम मर्द से शादी करने वाली मोनालिसा की क्या है जाति? क्या कर लिया धर्म परिवर्तन? -
IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी रद्द, BCCI ने अचानक ले लिया बड़ा फैसला, मैच पर भी मंडराए संकट के बादल? -
Iran US War: ईरान ने खाक किए अमेरिकी बेस, बताया अब किसकी बारी? खौफनाक दावे से मचा हड़कंप -
Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल ₹5.30 और डीजल ₹3 महंगा, ईरान जंग के बीच इस कंपनी ने बढ़ाई कीमतें, ये है रेट -
Energy Lockdown: एनर्जी लॉकडाउन क्या है? कब लगाया जाता है? आम पब्लिक पर कितना असर? हर सवाल का जवाब -
LPG Price Today: क्या राम नवमी पर बढ़ गए सिलेंडर के दाम? आपके शहर में आज क्या है रेट? -
Fact Check: क्या सच में देश में लगने वाला है Lockdown? क्या है वायरल दावों का सच? -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी होने लगा महंगा, गोल्ड 6000 और सिल्वर के 10,000 बढ़े भाव, अब ये है रेट












Click it and Unblock the Notifications