G20: लाल रंग की साड़ी में नजर आईं IMF की गीता गोपीनाथ, निर्मला सीतारमण के साथ वायरल हुई तस्वीर
G20 Meet Gita Gopinath: गीता गोपीनाथ ने साड़ी पहनकर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और स्पेन की उप प्रधानमंत्री नादिया कैल्विनो के साथ तस्वीरें पोस्ट की हैं।

G20 Meet Gita Gopinath Nirmala Sitharaman: बेंगलुरु में इन दिनों जी20 कार्यक्रम चल रहा है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने हाल ही में बेंगलुरू में एक प्रमुख जी20 कार्यक्रम में अपने मकक्षों से मुलाकात की थी। इस बैठक के पहले दिन आईएमएफ की डिप्टी मैनेजिंग डायरेक्टर और अर्थशास्त्री गीता गोपीनाथ भी शामिल हुई थीं। इस दौरान गीता गोपीनाथ ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मुलाकात की थी। जिसकी तस्वीरें उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर की है, जो अब वायरल हो रही है।
गीता गोपीनाथ और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की तस्वीर इस वायरल हो रही है क्योंकि दोनों इस तस्वीर में लाल रंग की साड़ी पहने हुए दिख रही हैं। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण तो हमेशा ही साड़ी में दिखती हैं, लेकिन गीता गोपीनाथ को साड़ी में देखना, सोशल मीडिया यूजर्स के लिए नया था।
गीता गोपीनाथ ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के साथ अपनी तस्वीर को ट्विटर पर शेयर करते हुए लिखा, ''वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के साथ जी20 की वित्त मंत्रियों और सेंट्रल बैंक के गवर्नर्स की बैठक में अच्छी बातचीत हुई। इस दौरान कई चीजों पर हमने चर्चा की।''
गीता गोपीनाथ और निर्मला सीतारमण की इस तस्वीर पर 38 हजार से ज्यादा लाइक्स हैं। लगभग 2 हजार लोगों ने इसे रिट्वीट किया है। इस फोटो पर सैकड़ों लोगों ने कमेंट किया है। एक यूजर ने लिखा, ' साड़ियों में भारत की दो महान महिलाएं।' एक अन्य यूजर ने लिखा, ''ये महिला सशक्तिकरण है।'' एक अन्य यूजर ने लिखा, ''बढ़िया तस्वीर है ! मुझे लगा कि आप (गीता गोपीनाथ) बहुत लंबी हैं, लगता है मैडम एफएम (निर्मला सीतारमण) भी काफी लंबी हैं।''
भार्गव मित्रा ने ट्वीट करते हुए लिखा, ''भविष्य आशाओं से भरा है।" तो वहीं एक अन्य यूजर ने ट्वीट करते हुए लिखा, ''दोनों पीढ़ी भारत को विकास पथ की ओर ले जाने के लिए आश्वस्त हैं।''












Click it and Unblock the Notifications