10 महीने के निचले स्तर पर IIP ग्रोथ, दिसंबर में इंडस्ट्रियल प्रोडक्शन में मामूली बढ़ोतरी
नई दिल्ली, 11 फऱवरी। देश के इंडस्ट्रियल प्रोडक्शन में दिसंबर 2021 में मामूली बढ़त देखने को मिली है, लेकिन इंडस्ट्रियल प्रोडक्शन इंडेक्स (IIP) ग्रोथ पिछले 10 महीने के निचले स्तर पर पहुंच गई है। सरकार द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक इंडस्ट्रियल प्रोडक्शन में दिसंबर 2021 में 0.4 फीसदी की बढ़त देखने को मिली तो वहीं IIP रेट 10 महीने के निचले स्तर पर रही।

नेशनल स्टैटिकल ऑफिस ने शुक्रवार को ये आंकड़े जारी किए हैं। NSO द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक नवंबर 2021 में आईआईपी ग्रोथ रेट 1.3 फीसदी रही थी। वहीं इस रिपोर्ट के मुताबिक बिजली प्रोडक्शन में 2.8 फीसदी की तेजी आई। आईआईपी आंकड़ों को देखें तो दिसंबर 2021 में मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में 0.1 फीसदी की गिरावट आई तो माइनिंग में 2.6 फीसदी की बढ़ोतरी रही है।
2021 के आंकड़ों की तुलना जब 2020 से की गई तो दिसंबर 2020 में आईआीपी दर 2.2 फीसदी थी। रिपोर्ट के मुताबिक कोरोना महामारी का असर इंडस्ट्रियल प्रोडक्शन पर देखने को मिला है। कोरोना के कारण सरकार की ओर से कई पाबंदियां लगाई गई, जिसके कारण इस इंडस्ट्रियल प्रोक्शन पर प्रतिकूल असर पड़ा।












Click it and Unblock the Notifications