Idea ने 357 रुपये के प्लान में किया बदलाव, अब यूजर्स को ये मिलेगा फ्री

नई दिल्ली। जियो के मार्केट में आने के बाद से ही सभी टेलीकॉम कंपनियों में अपने यूजर्स को फ्री ऑफर देने की होड़ लगी है। अब आईडिया ने भी इस होड़ में छलांग लगाते हुए अपने 357 रुपये के प्लान में बदलाव किया है। अब नए 357 रुपये के प्लान में यूजर्स को रोमिंग में अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग और 100 एसएमएस रोजाना की सुविधा मिलेगी।

Idea ने 357 रुपये के प्लान में किया बदलाव, अब यूजर्स को ये मिलेगा फ्री

बता दें कि इससे पहले आईडिया के 357 रुपये के प्लान में यूजर्स को सिर्फ रोजाना 1 जीबी 2G/3G/4G डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा ही मिलती थी। लेकिन अब प्लान को अपडेट करने के बाद यूजर्स रोमिंग के दौरान भी अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी कॉलिंग कर सकेंगे। साथ ही रोमिंग में इनकमिंग पर लगने वाले चार्जेस को भी हटा दिया गया है। इसके अलावा प्लान में रोजना 100 फ्री एसएमएस को भी शामिल किया गया है।

आईडिया के इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की है। आईडिया ने जानकारी देते हुए बताया कि इस प्लान का लाभ नए और पूराने दोनों यूजर्स उठा सकते हैं। इस प्लान को आप आईडिया के आधिकारी वेबसाइट या किसी मोबाईल स्टोर पर जाकर रीचार्ज करा सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+