'फ्री' में रिचार्ज कराएं Idea का ये प्लान, मिलेगा 100 फीसदी कैशबैक

नई दिल्ली। रिलायंस जियो के 100 फीसदी कैशबैक ऑफर के बाद अब आइडिया ने भी अपने यूजर्स के लिए 100 फीसदी कैशबैक ऑफर पेश किया है। आइडिया का यह कैशबैक ऑफर उसके 357 रुपये के रिचार्ज प्लान के साथ आया है। यानी की अब आपको आइडिया का 357 रुपये का रिचार्ज करने 357 रुपये कैशबैक मिलेगा। लेकिन इस कैशबैक के लिए आइडिया ने कुछ शर्तें रखी हैं। आइए जानते हैं क्या हैं ये शर्ते ...

ऐसे मिलेगा 100 फीसदी कैशबैक

ऐसे मिलेगा 100 फीसदी कैशबैक

आइडिया के ऑफर के मुताबिक यूजर्स को 357 रुपये का रिचार्ज कराने पर 51 रुपये के 7 वाउचर या कूपन मिलेंगे। इस वाउचर को भुनाने के लिए यूजर्स को 299 रुपये या उससे ज्यादा का रिचार्ज कराना होगा। हर बार रिचार्ज कराने पर यूजर्स को 51 रुपया कैशबैक मिलेगा। इस तरह यूजर्स को 7 बार में 51 रुपये करके 357 रुपये कैशबैक के रुप में मिल जाएगा।

357 रुपये का रिचार्ज कराने पर यूजर्स को मिलेगा ये सब

357 रुपये का रिचार्ज कराने पर यूजर्स को मिलेगा ये सब

आइडिया का 357 रुपये का रिचार्ज कराने पर यूजर्स को 28 दिनों तक रोजाना 1.5GB हाईस्पीड इंटरनेट मिलता है। लेकिन यह 1.5GB डाटा तभी मिलेगा जब यूजर्स ने आइडिया ऐप या आइडिया की वेबसाइट से रिचार्ज कराया होगा। अन्य किसी जगह से रिचार्ज कराने पर यूजर्स को रोजाना सिर्फ 1GB डाटा ही मिलेगा। इसके अलावा इस प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड रोमिंग, लोकल और एसटीडी कॉलिंग की सुविधा भी मिलेगी।

रिलायंस Jio का ये है कैशबैक ऑफर

रिलायंस Jio का ये है कैशबैक ऑफर

आइडिया से पहले रिलायंस जियो ने अपने यूजर्स को 399 रुपये के रिचार्ज पर 2,599 रुपये कैशबैक का ऑफर दिया था। जियो के इस ऑफर के मुताबिक यूजर्स को 399 रुपये का रिचार्ज कराने पर 50 -50 रुपये के आठ कूपन मिलेगा। यानी कि कुल 400 रुपये कैशबैक मिलेगा। इसके साथ यूजर्स को 1,000 रुपये का ट्रैवल वाउचर, 399 रुपये का AJIO वाउचर और 500 रुपये के ट्रेंड्स वाउचर मिलेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+