सिर्फ 10 रुपए में 1 जीबी डेटा चाहिए, तो ये है सही जगह

आइडिया ने एक खास स्कीम शुरू की है, जिसके तहत वह महज 100 रुपए में 10 जीबी इंटरनेट दे रहा है। इस ऑफर को कंपनी ने 'डेटा जैकपॉट' नाम दिया है।

नई दिल्ली। जहां एक ओर रिलायंस जियो की मुफ्त सेवा पर ट्राई ने रोक लगाने का आदेश दे दिया है, वहीं दूसरी ओर अन्य टेलिकॉम कंपनियां इस मौके का अपने तरीके से लाभ उठाना चाहती हैं। आइए जानते हैं इस मौके पर क्या किया है आइडिया ने। ये भी पढ़ें- ऐसा हुआ तो जल्दी देना पड़ेगा टैक्स, तोहफे से शुरू होगा हर नया साल

100 रुपए में 10 जीबी

100 रुपए में 10 जीबी

आइडिया ने एक खास स्कीम शुरू की है, जिसके तहत वह महज 100 रुपए में 10 जीबी इंटरनेट दे रहा है। इस ऑफर को कंपनी ने 'डेटा जैकपॉट' नाम दिया है। यह ऑफर ग्राहकों को तीन महीने तक दिया जाएगा। यानी हर महीने सिर्फ 100 रुपए देकर आपको 10 जीबी इंटरनेट डेटा मिलेगा। इसका मतलब है कि आइडिया सिर्फ 10 रुपए में 1 जीबी इंटरनेट डेटा ऑफर कर रहा है। हालांकि, यह ऑफर सिर्फ आइडिया के पोस्टपेड ग्राहकों के लिए है। ये भी पढ़ें- यहां मिलती है सबसे ज्यादा सैलरी, जानिए कौन से हैं 5 धांसू जॉब

कैसे मिलेगा ये ऑफर

कैसे मिलेगा ये ऑफर

इस ऑफर को लेने के लिए आइडिया के पोस्टपेड ग्राहकों को माय आइडिया ऐप डाउनलोड करना होगा और उसमें डेटा जैकपॉट ऑफर पर क्लिक करना होगा। यहां से ऑफर पर क्लिक करने के बाद आपको इस ऑफर का लाभ मिलेगा। हालांकि, इसके लिए आपको हर महीने 100 रुपए रुपए का भुगतान करना होगा। ये भी पढ़ें- जियो का 3 महीने मुफ्त का ऑफर लेने से चूक गए, तो ये हैं सस्ते विकल्प

कहां-कहां मिलेगा ये ऑफर?

कहां-कहां मिलेगा ये ऑफर?

आइडिया को डेटा जैकपॉट ऑफर सीमित समय के लिए है और इसका फायदा कुछ ही सर्किल में मिलेगा। यह ऑफर आंध्र प्रदेश, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, गुजरात,केरल, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, गोवा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, असम, बिहार, कर्नाटक, मुंबई, ओडिशा, राजस्थान, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, दिल्ली और कोलकाता में मिलेगा। ये भी पढ़ें- जानिए, रिलायंस जियो के किन ग्राहकों को तीन महीने तक मिलेंगी मुफ्त सेवाएं?

ये है आइडिया की मंथली स्कीम

ये है आइडिया की मंथली स्कीम

कंपनी ने 348 रुपए का एक प्लान निकाला है, जिसके तहत पूरे देश में अनलिमिटेड मुफ्त कॉलिंग की सुविधा दी जा रही है। इसके अलावा, इस प्लान में रोजाना 1 जीबी 4जी डेटा मुफ्त मिलेगा। इस प्लान की वैधता 28 दिनों की है। वहीं अगर आप 148 रुपए से रिचार्ज करते हैं तो आइडिया नेटवर्क में पूरे देश में मुफ्त कॉलिंग का फायदा उठा सकेंगे। इसके साथ ही, ग्राहकों को 300 एमबी का इंटरनेट डेटा भी मिलेगा। ये भी पढ़ें- अब तक नहीं लिया 'जियो समर सरप्राइज', तो अभी भी है मौका, जानिए क्या है तरीका

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+