कैश की किल्लत से जूझ रहे ग्राहकों के लिए ICICI बैक ने शुरू की यह सविधा, घर बैठे मिलेंगे पैसे
नई

आईसीआईसीआई बैंक ने शुक्रवार को मोबाइल एटीएम वैन की शुरुआत की
कई बैंको के बाद अब आईसीआईसीआई बैंक ने शुक्रवार को मोबाइल एटीएम वैन की शुरुआत की है। आईसीआईसीआई बैंक का कहना है कि वह दिल्ली, नोएडा, चेन्नई और उत्तर प्रदेश के कुछ अन्य जिलों में मोबाइल एटीएम वैन भेजेंगे। ये एटीएम वैन कुछ खास इलाके या गलियों में खड़ी की जाएंगी। बैंक ने शुक्रवार को इस सर्विस के बारे में घोषणा करते हुए बताया कि यह मोबाइल एटीएम सुबह 10:00 बजे से लेकर शाम 7:00 बजे तक काम करेंगे और ऐसे इलाके जिन्हें कोरोना की वजह से सील कर दिए गए हैं।
मोबाइल ATM पर वह सभी सुविधाएं मिलेंगी जो सामान्य एटीएम पर मिलती हैं
बैंक ने यह भी स्पष्ट किया है कि इन मोबाइल एटीएम पर वह सभी सुविधाएं मिलेंगी जो सामान्य तौर पर एटीएम पर मिलती हैं । इन मोबाइल एटीएम पर कैश विड्रॉल करने के अलावा कस्टमर्स पैसे ट्रांसफर करना डेबिट और क्रडिट कार्ड की पिन चेंज करना, प्रीपेड प्रीपेड मोबाइल रिचार्ज करना फिक्स डिपाजिट और कार्डलेस कैश विड्रॉल जैसी चीजें कर पाएंगे। आपको बता दें कि आईसीआईसीआई से पहले एसबीाई भी कोरोना के चलते कस्टमर्स तक कैश की होम डिलीवरी की शुरूआत कर चुकी है।

एचडीएफसी बैंक भी दे रहा है मोबाइल ATM की सुविधा
एचडीएफसी बैंक दिल्ली एनसीआर और महाराष्ट्र में मोबाइल एटीएम की सुविधा दे रहा है। एचडीएफसी बैंक के मोबाइल एटीएम को किसी खास स्थान पर किसी तय अवधि के लिए रखा जाएगा। इन बैंकों के मोबाइल एटीएम आपके इलाके में कब आएगी? इसका पता ग्राहक अपनी स्थानीय नगर निगम के कार्यालयों से पता कर सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications