Hurun Global Rich List 2023: ना टूटी ना बिखरी बल्कि बनी मिसाल, कौन हैं Smart सोच की मालकिन रेखा झुनझुनवाला?
Hurun Global Rich List: हुरुन इंडिया ने 2023 ग्लोबल रिच लिस्ट जारी की,जिसमें 16 भारतीयों ने जगह बनाई है।लिस्ट के मुताबिक अरबपतियों के मामले में इंडिया विश्व में तीसरे नंबर पर है।

Rekha Rakesh Jhunjhunwal Profile: हुरून ग्लोबल रिच लिस्ट में भारत के 16 नए उद्योगपति शामिल हुए हैं। हालांकि जिन लोगों के इस लिस्ट में जगह मिली है, वो नाम देश की नामीगिरामी हस्तियों के हैं लेकिन इन सब में चौंकाने वाला नाम शेयर बाजार के 'बिग बुल' कहे जाने वाले राकेश झुनझुनवाला की पत्नी रेखा झुनझुनवाला का है, जिन्होंने बहुत कम वक्त में ही इस लिस्ट में एंट्री मारी है और ये नारी शक्ति का नया प्रमाण प्रस्तुत किया है।आम तौर पर कोई भी महिला अपने पति की मौत के बाद टूट जाती है लेकिन रेखा झुनझुनवाला ने अपने पति की मौत के बाद ना केवल खुद को और अपने घर को संभाला बल्कि उन्होंने उनके बिजनेस को भी बखूबी हेंडल किया है, जिसकी वजह से आज उन्हें ग्लोबल रिच लिस्ट में स्थान मिला है।

राकेश झुनझुनवाला का अगस्त 2022 में निधन हुआ था
आपको बता दें कि 'The Big Bull' , 'शेयर मार्केट किंग' और 'भारत के वारेन बफेट' जैसे नाम से संबोधित किए जाने वाले राकेश झुनझुनवाला का 14 अगस्त 2022 को मुंबई में निधन हो गया था। 18 हजार 432 करोड़ रुपए की संपत्ति के मालिक राकेश झुनझुनवाले को शेयर मार्केट का 'पारस' बोला जाता था क्योंकि वो जिस भी चीज पर निवेश करते थे वो रॉकेट की तरह उड़ान भर लेता था।

पति की कंपनी 'रेअर इंटरप्राइजेज' की कमान
लेकिन अपने पति की तरह ही शेयर मार्केट के प्रति स्मार्ट सोच रखने वाली रेखा झुनझुनावाला ने कुदरत के इस क्रूर मजाक का बहादुरी से सामना किया और खुद को संभालते हुए अपने पति की कंपनी 'रेअर इंटरप्राइजेज' की कमान अपने हाथों में ली।
बिजनेस की दुनिया का फेमस चेहरा
मालूम हो कि रेखा झुनझुनवाला बिजनेस की दुनिया में पहले से ही जाना-पहचाना नाम रही हैं और फरवरी 2022 में तो वो तब सुर्खियों में आ गई थीं, जब ये रिपोर्ट आई थी के महज दो हफ्तों के अंदर उन्होंने एक-दो नहीं बल्कि 1000 करोड़ रुपयों की कमाई कर ली, तब रेखा हर मीडिया चैनल की हेडलाइन थीं।

तीन बच्चों की मां हैं रेखा झुनझुनवाला
मुंबई में पली-बढ़ी और शेयर ब्रोकर रेखा झुनझुनवाले की साल 1987 में राकेश झुनुझुनवाले से शादी हुई थी।इस शादी से दोनों को तीन बच्चे (एक बेटी और दो बेटे) हैं। उनकी बेटी का नाम निष्ठा झुनझुनवाला है और बेटों का नाम आर्यमन झुनझुनवाला और आर्यवीर झुनझुनवाला है।
TATA की भी कंपनी में शेयरिंग
आपको बता दें कि उनकी कंपनी में टाटा के भी शेयरिंग हैं, जी हां Indian Hotels, Tata Motors और Titan Company ने भी उनकी कंपनी में शेयर किए हैं। उनके पास खुद की 47,650 करोड़ रुपये की संपत्ति हैं।

पद्मश्री ( मरणोपरांत)
राकेश झुनझुनवाले ने हमेशा अपनी सफलता का क्रेडिट अपनी पत्नी को दिया, कहा जाता है कि उन्हें उनकी पत्नी रेखा ने ही ट्रेडिंग कंपनी खोलने का आइडिया दिया था। हाल ही में राकेश झुनझुनवाला को दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कारों में से एक पद्मश्री ( मरणोपरांत) से सम्मानित किया गया।
ये पुरस्कार रेखा झुनझुनवाला ने ही प्रेसिडेंट से प्राप्त किया था। पुरस्कार ग्रहण करते वक्त उनकी आंखों में आंसू और चेहरे पर मुस्कान थी। आज वो देश की सबसे अमीर महिलाओं की लिस्ट में शामिल हैं।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications