रोजाना मात्र 30 रुपए निवेश कर बन सकते हैं करोड़पति, जानिए कैसे
काम की खबर: रोजाना मात्र 30 रुपए निवेश कर बन सकते हैं करोड़पति, जानिए कैसे
नई दिल्ली। Investment Tips. हर व्यक्ति की कोशिश अच्छा जीवन जीने की और अमीर बनने की होती है। इसके लिए इंसान कोशिश भी करता है, लेकिन हर कोई इस कोशिश में सफल नहीं हो पाता है। सही वक्त पर सही निवेश करने से अमीर बनने का लक्ष्य आसानी से हासिल किया जा सकता है। निवेश के लिए जरूरी नहीं है कि आप हजारों और लाखों में निवेश करें। आप रोजाना मात्र 30 रुपए का निवेश करके भी अमीर बन सकते हैं। आप में बहुत से लोगों को इस बात पर भरोसा नहीं होगा। लेकिन आज हम आपको ऐसे ही निवेश के तरीके के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां छोटे निवेश के जरिए आप बड़ा लक्ष्य हासिल कर सकते हैं।

मात्र 30 रुपए का निवेश कर बनें करोड़पति
आज हम आपको निवेश के बेहद साधारण तरीके के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आप रोजाना 30 रुपए का निवेश कर 1 करोड़ रुपए तक जुटा सकते हैं। जी हां इस निवेश के जरिए 30 रुपए के निवेश के जरिए आप करोड़पति बन सकते हैं। हम म्यूचुअल फंड में निवेश की बात कर रहे हैं। आप म्यूचुअल फंड में निवेश से करोड़ों का फंड बना सकते हैं। म्यूचुअल फंड के प्रति पिछले दो दशकों में लोगों का आकर्षण बढ़ा है। आप जितनी जल्दी म्यूचुअल फंड में निवेश करना शुरु कर देंगे उतनी जल्दी करोड़पति बन सकते हैं।

लंबी अवधि के लिए निवेश का विकल्प बेहतरीन
अगर आप नौकरी के दौरान मात्र 30 रुपए रोज बचाकर निविश करें तो 40 साल बाद आप करोड़पति हो जाएंगे। अगर 20 साल का कोई युवा सिर्फ अपनी जेब खर्च से हर रोज 30 रुपए बचाकर म्यूचुअल फंड में हर महीने सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान यानी SIP में निवेश करें तो वो 40 साल में 1 करोड़ से ज्यादा रकम कमा सकता है। महीने में 900 रुपए के SIP के जरिए आप किसी भी डायवर्सिफाइड म्यूचुअल फंड में निवेश करते हैं तो आपको अपने निवेश पर 12.5 फीसदी सालाना रिटर्न के हिसाब से 40 साल के बाद कुल 10155160 रुपए मिलेगा। यानी 30 रुपए रोजाना के हिसाब से आपने 40 सालों तक SIP में करीब 432000 रुपए निवेश किया, जिसपर आपको 1 करोड़ से ज्यादा का रिटर्न मिलता है। आपको बता दें कि ये कैलेकुलेट 12.5 फीसदी के रिटर्न से किया गया है, लेकिन कई SIP ऐसे हैं, जिसपर 20 फीसदी तक रिटर्न मिलता है।

लंबे समय के लिए निवेश बेहतर रिजल्ट
म्यूचुअल फंड में निवेश जोखिम भरा भी होता है, लेकिन थोड़ी सी रिस्क के साथ आप अच्छा रिटर्न भी पा सकते हैं। लंबे समय के लिए SIP में निवेश आपको बेहतर रिजल्ट देता है। अगर आप बड़े निवेश नहीं करना चाहते हैं तो इवर्सिफाइड म्यूचुअल फंड के बजाए छोटे या मिडकैप फंड्स में निवेश कर सकते हैं।
-
Vrindavan: 'अब बोट वापस ले चलो', नाविक की एक गलती और छिन गईं 10 जिंदगियां, सामने आई हादसे की असली वजह -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Bihar Next CM: इन 5 नेताओं में से ही कोई एक बनेगा बिहार का नया मुख्यमंत्री! कौन हैं ये और क्या है इनकी जाति? -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
SRH vs PBKS: पंजाब किंग्स टीम ने हैदराबाद के खिलाफ मैच में क्यों पहनी काली पट्टी? दुखद घटना कर देगी भावुक












Click it and Unblock the Notifications