'One Nation One Mobility Card' के लिए कैसे करें आवेदन, जानिए इसके फायदे और बाकी डिटेल
नई दिल्ली। One Nation One Mobility Card: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली मेट्रो एयरपोर्ट सर्विस लाइन के लिए महत्वकांशी नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड (एनसीएमसी) सेवा शुरू कर दी है। यह प्रधानमंत्री की वन नेशन वन कार्ड पहल का ही हिस्सा है। एनसीएमसी का इस्तेमाल लोग पेमेंट करने के लिए कर सकेंगे। एनसीएमसी का विचार रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) की ओर से बनाई गई नंदन निलेकणि कमिटी ने दिया था। यूनीक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (यूआईएआई) के पूर्व अध्यक्ष निलेकणि के नेतृत्व में ये पांच सदस्यीय कमिटी बनाई गई थी।
Recommended Video

इस कमिटी ने सरकार की ओर से नागरिकों को सभी तरह के भुगतान डिजिटल माध्यम से करने समेत देश में ट्रांजेक्शन को बढ़ावा देने सहित कई सुझाव दिए थे। एनसीएमसी रूपे डेबिट कार्ड धारक मेट्रो में सफर कर सकते हैं। बशर्ते यह कार्ड बीते 18 महीनों में एसबीआई, यूको बैंक, केनरा बैंक, पंजाब नेशनल बैंक जैसे बैंकों से जारी किए गए हों। एनसीएमसी एक तरह का ऑटोमैटिक किराया कलेक्शन सिस्टम है। जिससे स्मार्टफोन एक इंटर-ऑपरेबल ट्रांसपोर्ट कार्ड में परिवर्तित हो जाएगा, जिसके माध्यम से मेट्रो, बस और उप-नगरीय रेलवे सेवाओं के लिए भुगतान किया जा सकता है।
इस सेवा के दिल्ली मेट्रो के 400 किमी स्ट्रेच एरिया को कवर करने की उम्मीद है। जिससे स्मार्टफोन के माध्यम से ही मेट्रो में प्रवेश और निकास संभव हो पाएगा, इसी सिस्टम को ऑटोमेटिक किराया कलेक्शन (एएफसी) सिस्टम कहा जाता है। दिल्ली मेट्रो के आगामी फेज-5 प्रोजेक्ट के तहत एएफसी सिस्टम पूरी तरह एनसीएमसी को स्वीकार कर लेगा, जिससे इसका इस्तेमाल देश के किसी भी शहर में किया जा सकता है। मेट्रो स्टेशनों पर एएफसी स्वदेशी गेट बनाने के लिए सरकार ने भारत इलेक्ट्रोनिक्स लिमिटेड की मदद ली है। सभी मेट्रो स्टेशनों को एएफसी गेट से सुसज्जित किया जाएगा।
निलेकणि कमिटी ने ये भी सुझाव दिया है कि एनसीएमसी में दो तरह के इंस्ट्रूमेंट हों- एक तो नियमित डेबिट कार्ड, जिसका इस्तेमाल एटीएम में हो सके और दूसरा लोकल वॉलेट, जिसे कॉन्टैक्टलेस भुगतान के तौर पर इस्तेमाल किया जा सके। वित्तीय सेवाओं के विभाग द्वारा बैंकों को सेवा की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए अपने डेबिट कार्ड एनसीएमसी के अनुरूप बनाने के लिए कहा गया है।
कैसे लें एनसीएमसी कार्ड-
इसके लिए देश के कई निजी और सरकारी बैंक ऐसे डेबिट कार्ड जारी कर रहे हैं, जिनमें एनसीएमसी फीचर है। अगर आप भी एनसीएमसी कार्ड बनवाना चाहते हैं तो आपको केवल उस बैंक में इसके लिए संपर्क करना होगा, जहां आपका अकाउंट है। फिलहाल ये सेवा 25 बैंकों में उपलब्ध है। इस तरह के कार्ड को इस्तेमाल करने के लिए लोगों को प्रेरित करने हेतु कैशबैक जैसे ऑफर भी दिए जा रहे हैं।
-
Irani Nepo Kids: अमेरिका में मौज कर रहे ईरानी नेताओं-कमांडरों के बच्चे, जनता को गजब मूर्ख बनाया, देखें लिस्ट -
Gold Rate Today: सोना सस्ता या अभी और गिरेगा? Tanishq से लेकर Kalyan, Malabar तक क्या है गहनों का भाव? -
Iran Espionage Israel: दूसरों की जासूसी करने वाले इजरायल के लीक हुए सीक्रेट, Iron Dome का सैनिक निकला जासूस -
Mamta Kulkarni: क्या साध्वी बनने का नाटक कर रही थीं ममता कुलकर्णी? अब गोवा में कर रहीं ऐसा काम, लोग हुए हैरान -
कौन थे कैप्टन राकेश रंजन? होर्मुज में 18 दिनों से फंसा था शिप, अब हुई मौत, परिवार की हो रही है ऐसी हालत -
Mojtaba Khamenei: जिंदा है मोजतबा खामेनेई! मौत के दावों के बीच ईरान ने जारी किया सीक्रेट VIDEO -
कौन है हाई प्रोफाइल ज्योतिषी? आस्था के नाम पर करता था दरिंदगी, सीक्रेट कैमरे, 58 महिलाओं संग मिले Video -
Uttar Pradesh Silver Rate Today: ईद पर चांदी बुरी तरह UP में लुढकी? Lucknow समेत 8 शहरों का ताजा भाव क्या? -
US-Iran War: ‘पिछले हालात नहीं दोहराएंगे’, ईरान के विदेश मंत्री ने Ceasefire पर बढ़ाई Trump की टेंशन? -
iran Vs Israel War: ईरान पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, अमेरिका-इजराइल की भीषण बमबारी से दहला नतांज -
Hyderabad Bengaluru Bullet Train: 626 किमी के प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, DPR पर बड़ा अपडेट आया -
Hyderabad Gold Silver Rate Today: ईद के मौके पर सोना-चांदी ने किया हैरान, जानें कहां पहुंचा भाव?












Click it and Unblock the Notifications