SBI के रिटायर्ड क्लर्क ने सेना को दान में दे दिए 1 करोड़ रुपए
जनार्दन भट्ट ने सीमा पर आर्मी के जवानों के शहीद होने की खबरें देखीं। इसका उनके मन पर ऐसा असर पड़ा कि उन्होंने अपनी 1 करोड़ रुपए की जमा पूंजी दान कर दी।
नई दिल्ली। यूं तो आपने फिल्मी कलाकारों और अरबपति कारोबारियों द्वारा लाखों-करोड़ों रुपए दान करने के किस्से खूब सुने होंगे। लेकिन क्या कभी ऐसा कोई किस्सा सुना है जिसमें किसी आम आदमी ने करोड़ों रुपए दान किए हों? नहीं सुना तो आज सुनिए, किस शख्स ने 1 करोड़ रुपए दे दिए दान में। ये भी पढ़ें- ब्रिटेन के 4 सबसे अमीर लोगों में 3 लोग भारतीय मूल के

1 करोड़ रुपए किए दान
84 साल के जनार्दन भट्ट नाम के एक बुजुर्ग ने 1 करोड़ रुपए दान कर दिए हैं। जनार्दन भट्ट एक रिटायर्ड बैंक कर्मी हैं, जिन्होंने जीवनभर की बचत पूंजी से एक करोड़ रुपए जमा किए थे और अब उसे नेशनल डिफेंस फंड को दान कर दिया है। आपको बता दें कि जनार्दन गुजरात के भावनगर के रहने वाले हैं और भारतीय स्टेट बैंक के क्लर्क पद से रिटायर हैं। ये भी पढ़ें- सेना के जवानों के लिए खुशखबरी, मिलेगी उम्मीद से अधिक सैलरी

क्यों किया इतना बड़ा दान?
जनार्दन भट्ट ने सीमा पर आर्मी के जवानों के शहीद होने की खबरें देखीं और देखा कि किस तरह बढ़ते आतंक की वजह से देश परेशान है। यह सब देखने के बाद उनके मन पर इसका ऐसा असर पड़ा कि उन्होंने अपनी पूरी जिंदगी की जमा पूंजी 1 करोड़ रुपए नेशनल डिफेंस फंड को दान कर दी। उन्होंने कई फंड में निवेश किया था, जिससे उन्होंने काफी बचत की थी। ये भी पढ़ें- रिलायंस जियो लाया 100% कैशबैक ऑफर, जानिए कैसे मिलेगा

पहले भी किया था ऐसा
बुजुर्ग जनार्दन ने अपनी पूरी जिंदगी लोगों की मदद की। भारतीय स्टेट बैंक में नौकरी के दौरान एक यूनियन लीडर की तरह भी जनार्दन भट्ट ने अपने सहकर्मियों की समस्याएं सुलझाईं थीं। यह पहली बार नहीं है जब उन्होंने इतनी बड़ी रकम दान में दी हो। इससे पहले भी जनार्दन भट्ट और उनके सहकर्मी ने किसी की मदद के लिए 54 लाख रुपए दान किए थे। ये भी पढ़ें- अब बिना टिकट ही चढ़ जाइए ट्रेन में, नहीं लगेगा कोई जुर्माना, जानिए कैसे
{promotion-urls}












Click it and Unblock the Notifications