ब्रिटेन के 4 सबसे अमीर लोगों में 3 लोग भारतीय मूल के, देखिए पूरी लिस्ट

134 लोगों की सूची में भारतीय मूल के कुल 40 कारोबारी शामिल हैं। हिंदुजा बंधुओं श्रीचंद हिंदुजा और गोपीचंद हिंदुजा ने इस लिस्ट में पहला स्थान पाया है।

नई दिल्ली। ब्रिटेन में अमीरों की बात की जाए भारतीय मूल के ब्रिटिश कारोबारी हिंदुजा बंधुओं श्रीचंद हिंदुजा और गोपीचंद हिंदुजा ने पहला स्थान पाया है। द संडे टाइम्स रिच लिस्ट 2017 में इन्हें ब्रिटेन का सबसे अमीर शख्स कहा गया है। इतना ही नहीं, ब्रिटेन के चार सबसे अमीर लोगों में तीन लोग भारतीय मूल के हैं। ये भी पढ़ें- रिलायंस जियो लाया 100% कैशबैक ऑफर, जानिए कैसे मिलेगा

134 अरबपतियों में सबसे ऊपर

134 अरबपतियों में सबसे ऊपर

द संडे टाइम्स रिच लिस्ट 2017 में कुल 134 अरबपतियों को जगह दी गई है। इनमें शीर्ष पर श्रीचंदर हिंदुजा और गोपीचंद हिंदुजा हैं, जिनकी संयुक्त संपत्ति 16.2 अरब पाउंड है। पिछले साल के मुकाबले इनकी संपत्ति में 3.2 अरब पाउंड की बढ़ोत्तरी हुई है। 134 लोगों की इस पूरी सूची में भारतीय मूल के कुल 40 कारोबारी शामिल हैं। ये भी पढ़ें- अब बिना टिकट ही चढ़ जाइए ट्रेन में, नहीं लगेगा कोई जुर्माना, जानिए कैसे

कौन ही तीसरा सबसे अमीर भारतीय?

कौन ही तीसरा सबसे अमीर भारतीय?

ब्रिटेन में भारतीय मूल के तीसरे सबसे अमीर शख्स हैं लक्ष्मी मित्तल। द संडे टाइम्स रिच लिस्ट 2017 में लक्ष्मी मित्तल को चौथा स्थान मिला है। उनकी कुल संपत्ति 14 अरब पाउंड आंकी गई है। एक साल के अंदर उनकी संपत्ति में 6.1 अरब पाउंड की बढ़ोत्तरी हुई है। पिछले साल की लिस्ट में सबसे अमीर रहे डेविड और साइमन रिउबेन बंधु इस साल तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। ये भी पढ़ें- सरकार ने बैंकों को लेकर किया ये बड़ा फैसला, आपको पता चला?

ये लोग भी हैं इस लिस्ट में

ये लोग भी हैं इस लिस्ट में

इस लिस्ट में गुजराती मूल के कारोबारी मोहसिन ईसा और जुबेर ईसा भी शामिल हैं, जो यूरो गैरोजेज के मालिक हैं। ईसा बंधुओं को इस लिस्ट में 133वां स्थान मिला है। इसमें भारतीय मूल के राज, टोनी और हरपाल मथारू बंधु को भी रखा गया है, जिनकी कुल संपत्ति 1 अरब पाउंड मानी गई है। अखबार के अनुसार पिछले साल ब्रिटेन के 1000 सबसे अमीर लोगों की जितनी संपत्ति थी, उससे भी ज्यादा संपत्ति इस साल 500 सबसे अमीर लोगों की आंकी गई है। ये भी पढ़ें- निर्भया ने इस पुलिस अफसर से कहा था, 'जिन्होंने मेरे साथ ऐसा किया है, उन्हें मत छोड़ना'

{promotion-urls}

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+