Must Read: घर में कितना रख सकते हैं कैश और सोना? तय लिमिट से ज्यादा रखा तो बढ़ेगी मुश्किल
Must Read: घर में कितना रख सकते हैं कैश और सोना? तय लिमिट से ज्यादा रखा तो बढ़ेगी मुश्किल
नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल में शिक्षा भर्ती घोटाले में ममता सरकार के मंत्री रहे पार्थ चटर्जी की करीबी अर्पिता मुखर्जी के घर ने कितना कैश और सोना मिला कि देशभर में इसकी चर्चा होने लगी। अर्पिता के घर से 50 करोड़ से अधिक का कैश और 5 किलो सोना बरामद हुआ। कैश के ढ़ेर देखश लोगों की आंखें फटी की फटी रह गई। नोटों के पहाड़ को गिनने में जांच एजेंसी के अधिकारियों के पसीने छूट गए। इतना कैश देखकर हर कोई दंग रह गया। हालांकि ये कोई पहला मामला नहीं नहीं है, इससे पहले आपको कानपुर के इत्र कारोबारी पीयूष जैन का मामला याद होगा, जहां जांच एजेंसियों को 196 करोड़ रुपए कैस और 20 किलो से अधिक का सोना मिला था। घर में रखा जरूरत से ज्यादा कैश और सोनाआपको मुश्किल में डाल सकता है। आज हम आपको इसी के बारे में बताने जा रहे हैं कि आपको घर में कितना कैश या सोना रखने की छूट है और अगर तय सीमा से ज्यादा कैश रखा तो आपको कितनी सजा हो सकती है।

घर में कितना रख सकते हैं कैश
तय नियम के मुताबिक आप अपने घर पर जितना मर्जी हो उतना कैश रख सकते हैं, लेकिन आपको इन कैश का सोर्स बताना होगा। बिना सोर्स या माध्यम के कैश घर पर रखना गैर कानूनी है। बिना माध्यम के घर में रखा कैश आपको जेल ही हवा खिला सकता है। घर में रखे कैश के सोर्स की जानकारी अगर आप नहीं बता पाते हैं तो आपको 137 फीसदी तक का जुर्माना लेना पड़ सकता है।

कैश में लेनदेन की सीमा तय
इनकम टैक्स विभाग के मुताबिक एक वित्तीय वर्ष में आप 20 लाख रुपए तक का ट्रांजैक्शन ही कैश में कर सकते हैं। अगर आप इस लिमिट को क्रॉस करते हैं तो आपको जुर्माना भरना पड़ सकता है। CBDT ने कैस के लिए एक सीमा तय कर रखी है। जैसे अगर आप एक वित्तीय वर्ष में 20 लाख रुपए कैश जमा करवाते हैं तो आपको अपने पैन कार्ड और आधार कार्ड दिखाना होगा। अगर आप कोई भी सामान कैश में ऱकीदते हैं तो आप 2 लाख रुपए तक का कैश ही पेमेंट कर सकते हैं।

20 हजार रुपए तक ही कैश में लोन
अगर आप अपने किसी दोस्त से या जानने वाले से कैश में लोन लेते हैं तो आप मात्र 20 हजार तक का लोन ही कैश में ले सकते हैं। ये सारे नियम इनकम टैक्स अधिनियम 1961 की धारा 269-SS में मेंशन है और इसे सख्ती से लागू किए जा रहा है। नियमों की अनदेखी पर आयकर विभाग सख्त कार्रवाई की सजा सकती है।

कितना रख सकते हैं सोना
सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्ट टैक्सेज़ द्वारा घर में सोना रखने की सीमा तय की गई है। नियम के मुताबिक एक आदमी अपने पास मात्र 100 ग्राम सोना रख सकता है, जबकि एक विवादित महिला 500 ग्राम सोना अपने पास रख सकती है। इसके अलावा अविवाहित महिला अपने पास 250 ग्राम सोना रख सकती है। आपको यहां ये जानना जरूरी है कि ये वो लिमिट हैं, जिसके लिए आपको इनके सोर्स या प्रूफ देने की जरूरत नहीं होगी। वहीं आप पक्के कागजों के साथ, यानी बिल के साथ अपने घर में जितना चाहे उतना सोना रख सकते हैं। वहीं अगर बिना सबूत या फिर बिल के जरूरत से ज्यादा सोना रखने पर इनकम टैक्स अधिकारी इसे जब्त रख सकते हैं।
Banking News: 1 अगस्त को लगा जोर का झटका, PNB समेत 4 बैंकों ने महंगा किया लोन, बढ़ा EMI का बोझ












Click it and Unblock the Notifications