बस 2 मिनट में ऐसे लॉक करें आधार डेटा, नहीं चुरा पाएगा कोई

नई दिल्ली। केन्द्र सरकार की तरफ से हाल ही में 11.44 लाख से भी अधिक पैन कार्ड रद्द कर दिए हैं। इसकी पुष्टि खुद वित्त राज्यमंत्री संतोष कुमार गंगवार ने की है। देखा गया है कि पैन कार्ड और आधार कार्ड को लेकर इन दिनों खूब फर्जीवाड़ा भी चल रहा है। जहां एक ओर फर्जी आधार और पैन बनवाने की खबरें सुनने में आती हैं, वहीं दूसरी ओर पैन या आधार का डेटा चोरी होने की खबरें भी सामने आती हैं। लेकिन आप अगर चाहें तो अपने आधार कार्ड के डेटा को लॉक कर सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे कर सकते हैं ऐसा।

लॉक कर सकते हैं अपना बायोमीट्रिक डेटा
अगर आपको भी लगता है कि आपके आधार कार्ड के डेटा का गलत इस्तेमाल हो सकता है या फिर एहतियात बरतना चाहते हैं तो आप यूआईडीएआई के सर्वर पर जाकर बायोमीट्रिक डेटा को लॉक कर सकते हैं। इसका मतलब यह हुआ कि आपके बायोमीट्रिक डेटा को किसी और द्वारा एक्सेस नहीं किया जा सकेगा। जब कभी आपको आधार डेटा का इस्तेमाल करना हो तो पहले आप उसे अनलॉक कर सकते हैं और फिर वेरिफिकेशन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद दोबारा लॉक कर सकते हैं।

कैसे लॉक करें आधार कार्ड का बायोमीट्रिक डेटा?
सबसे पहले यूआईडीएआई की वेबसाइट पर दिए गए बायोमीट्रिक लॉक के लिंक पर क्लिक करें। सीधे लिंक पर जाने के लिए यहां क्लिक करें।

आधार नंबर डालकर जनरेट करें ओटीपी
इसके बाद खुलने वाले पेज पर अपना 12 अंकों का आधार नंबर डालें और फिर आधार नंबर के नीचे दिख रही तस्वीर पर दिख रहे सिक्योरिटी कोड को लिखें। सिक्योरिटी कोड लिखने के बाद जेनरेट ओटीपी (GENERATE OTP) पर क्लिक करें।

ओटीपी से करें वैरिफाई
क्लिक करते ही आपके पास एक ओटीपी (वन टाइम पासवर्ड) एसएमएस के जरिए रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आ जाएगा, जिसे उसे पेज पर नीचे दिए गए ओटीपी वाले बॉक्स में लिखें। इसके बाद वेरिफाई (VARIFY) पर क्लिक करें।

बायोमीट्रिक लॉकिंग को करें सक्रिय
इसके बाद खुलने वाले पेज पर बायोमीट्रिक लॉकिंग को सक्रिय करने के लिए सिक्योरिटी कोड को बॉक्स में लिखें और इनेबल (ENABLE) पर क्लिक करें। आपके आधार कार्ड पर बायोमीट्रिक लॉकिंग इनेबल हो जाएगी और फिर कोई भी आपका बायोमीट्रिक डेटा इस्तेमाल नहीं कर सकेगा।

कैसे करें दोबारा अनलॉक?
जब आपको अपने आधार कार्ड का इस्तेमाल करके कोई वेरिफिकेशन करानी हो तो आप अपना आधार बायोमीट्रिक डेटा अनलॉक कर सकते हैं, लेकिन ध्यान रहे कि आपके आधार का बायोमीट्रिक डेटा सिर्फ 20 मिनट के लिए अनलॉक होगा फिर दोबारा लॉक हो जाएगा। इसके लिए स्टेप-1, 2 और स्टेप-3 को पूरा करना होगा, जिसके बाद स्टेप-4 पर आपको अनलॉक (UNLOCK) पर क्लिक करना होगा।

ऐसे कर सकते हैं हमेशा के लिए अनलॉक
अगर आप अपने आधार कार्ड के बायोमीट्रिक डेटा को स्थायी रूप से अनलॉक करना चाहते हैं तो फिर डिसएबल पर क्लिक करें। इस तरह आपका आधार बायोमीट्रिक डेटा हमेशा के लिए अनलॉक हो जाएगा, जब तक कि आप उसे दोबारा लॉक ना कर दें। इसके लिए स्टेप-1, स्पेट- 2 और स्टेप-3 को पूरा करना होगा, जिसके बाद स्टेप-4 पर आपको डिसएबल (DISABLE) पर क्लिक करना होगा।
-
Vrindavan: 'अब बोट वापस ले चलो', नाविक की एक गलती और छिन गईं 10 जिंदगियां, सामने आई हादसे की असली वजह -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Bihar Next CM: इन 5 नेताओं में से ही कोई एक बनेगा बिहार का नया मुख्यमंत्री! कौन हैं ये और क्या है इनकी जाति? -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
SRH vs PBKS: पंजाब किंग्स टीम ने हैदराबाद के खिलाफ मैच में क्यों पहनी काली पट्टी? दुखद घटना कर देगी भावुक












Click it and Unblock the Notifications