अमेजन पर मिल रहे एयरटेल-वोडाफोन के सिम, ऐसे करें ऑर्डर और पाएं 300 रुपए तक का कैशबैक

अमेजन पर मिल रहे एयरटेल-वोडाफोन के सिम, ऐसे करें ऑर्डर और पाएं 300 रुपए तक का कैशबैक

नई दिल्ली। ई-कॉमर्स कंपनियों ने कॉम्पटीशन के इस दौर में अब मोबाइल सिम कार्ड भी बेचने शुरू कर दिए हैं। दिग्गज ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन ने अपनी वेबसाइट पर एयरटेल और वोडाफोन की सिम भी बेचना शुरू कर दिया है। हो सकता है कि जो काम अभी अमेजन कर रही है, भविष्य में अन्य ई-कॉमर्स कंपनियां भी इस क्षेत्र में उतर जाएं। अमेजन आपकी जानकारी चेक करके आपके घर पर भेज देगी।

मिलेगी फ्री होम डिलीवरी की सुविधा

मिलेगी फ्री होम डिलीवरी की सुविधा

अगर आप भी डेटा प्लान के साथ-साथ सिम कार्ड लेना चाहते हैं तो ई-कॉमर्स वेबसाइट के जरिए आप सिम ऑर्डर कर सकते हैं। इतना ही नहीं, अगर आप कोई विदेश यात्रा करने की योजना बना रहे हैं तो अंतरराष्ट्रीय सिम कार्ड भी ऑर्डर कर सकते हैं। आपके लिए सबसे अच्छी बात यह है कि इन सिम कार्ड की डिलीवरी बिल्कुल मुफ्त होगी।

ऐसे करें सिम ऑर्डर

ऐसे करें सिम ऑर्डर

  • पहले अमेजन पर लॉग-इन करें।
  • वहां पर सिम कार्ड ऑर्डर करें।
  • अमेजन आपके घर एक व्यक्ति भेजेगा, जो जरूरी कागजों को जांचेगा।
  • आपको पता और अन्य जानकारी की जांच हो जाएगी तो कंपनी सिम कार्ड फाइनल करेगी।
  • 48 घंटे में आपका सिम चालू हो जाएगा।
  • सिम के साथ पोस्टपेड प्लान भी मिलेंगे।
  • इन प्लान में से चुन सकते हैं

    इन प्लान में से चुन सकते हैं

    इस समय एयरटेल के 499, 799, 1199 और 1599 रुपए के पोस्टपेड प्लान मिल रहे हैं। वोडाफोन में 99, 699, 999, 1699, 1999 और 2999 रुपए के पोस्टपेड प्लान मिल रहे हैं। अगर आप अपने प्लान के लिए अमेजन पे के जरिए भुगतान करेंगे तो आपको 15 फीसदी का कैशबैक भी मिलेगा। हालांकि, अगर आप 500 रुपए से कम का प्लान लेते हैं तो आपको यह सुविधा नहीं मिल जाएगी। साथ ही आपको अधिक से अधिक 300 रुपए का ही कैश बैक मिलेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+