10,999 रुपए का रेडमी नोट-3 जानिए कहां से खरीदें महज 9,499 रुपए में

नई दिल्ली। जहां एक इन दिनों फेस्टिव सीजन के चलते अधिकतर ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट पर सेल लगी हुई है। वहीं दूसरी ओर, रिलायंस जियो लॉन्च होने के बाद 4जी फोन की खोज करने वालों के लिए भी यह एक सुनहरा मौका है।

रेडमी नोट-3 है बेहतर विकल्प

रेडमी नोट-3 है बेहतर विकल्प

अगर आपके पास भी रिलायंस जियो इस्तेमाल करने के लिए 4जी फोन नहीं है तो आप भी अपने लिए एक अच्छा फोन खोज सकते हैं। अच्छी बात यह है कि सेल के चलते आपको अच्छा-खासा डिस्काउंट मिल जाएगा।

ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट पर अच्छे 4जी फोन में श्याओमी का रेडमी नोट-3 भी है, जिसकी मांग काफी अधिक है। कुछ दिन पहले ही इस फोन की कीमत 11,999 रुपए थी, लेकिन सेल शुरू होते ही अधिकतर वेबसाइट ने इसके दाम को कटौती कर दी है।

हर जगह है एक ही कीमत

हर जगह है एक ही कीमत

फिलहाल यह फोन अमेजन, फ्लिपकार्ट और स्नैपडील पर 10,999 रुपए में उपलब्ध है। बीच-बीच में अधिक मांग के चलते इस फोन का स्टॉक खत्म भी हो जाता है।

क्या आपको ये पता है कि 10,999 रुपए का ये फोन आप महज 9,499 रुपए में भी खरीद सकते हैं। इसके लिए आपको बस एक खास काम करना होगा और आपको 1500 रुपए कम चुकाने होंगे।

फ्लिपकार्ट पर 1100 रुपए की छूट

फ्लिपकार्ट पर 1100 रुपए की छूट

अगर आप इस फोन को स्नैपडील से खरीदते हैं तो आपको इस फोन के लिए 10,999 रुपए चुकाने होंगे। स्नैपडील आपको इस फोन पर किसी भी तरह का ऑफर नहीं दे रही है।

वहीं दूसरी ओर, अगर आप फ्लिपकार्ट से यह फोन खरीदना चाहेंगे तो आपको इस फोन पर करीब 1100 रुपए की छूट मिलेगी। इसके लिए आपको भारतीय स्टेट बैंक के डेबिट या क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करके इस फोन को खरीदना होगा। यहां क्लिक कर खरीद सकते हैं फ्लिपकार्ट से

यहां मिलेगा सबसे सस्ता फोन

यहां मिलेगा सबसे सस्ता फोन

अब बारी आती है अमेजन की, जहां से आपको ये फोन सबसे सस्ती कीमत पर मिलेगा। अमेजन से यह फोन खरीदने पर आपको 1500 रुपए का कैशबैक मिलेगा। इसके लिए आपको कुछ शर्तें पूरी करनी होंगी।

सबसे पहली बात तो ये है कि आपको ये फोन अपने मोबाइल में अमेजन का ऐप डाउनलोड करके उससे खरीदना होगा। साथ ही, आपका इस फोन का भुगतान अपने एचडीएफसी क्रेडिट या डेबिट कार्ड से करना होगा।

आप चाहें तो किसी दोस्त या रिश्तेदार से भी उसके कार्ड द्वारा अपने फोन का भुगतान करवा सकते हैं और 10,999 रुपए में मिलने वाला फोन महज 9,499 रुपए में पा सकते हैं। यहां क्लिक करें और खरीदें सबसे सस्ता फोन

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+