Hindenburg Report: पूंजीगत व्यय को कम करेगा अडानी ग्रुप, पुरानी विकास दर पर लौटेगी कंपनी

हिंडनबर्ग रिपोर्ट सामने आने के बाद अडानी ग्रुप के शेयर तकरीबन 50 फीसदी कम हो गए हैं। अब कंपनी ने फैसला लिया है कि वह अपने पूंजीगत व्यय को कम करेगी और कैश बफर को बढ़ाएगी।

GAUTAM ADANI

Hindenburg Research: जिस तरह से हिंडनबर्ग रिपोर्ट सामने आने के बाद अडानी ग्रुप के शेयर नीचे आ रहे हैं उस बीच अडानी ग्रुप ने पहले 20000 करोड़ रुपए के एफपीओ को वापस लेने का फैसला लिया और अब अपने निवेश को भी कम करने की योजना बना रही है। रिपोर्ट के अनुसार अडानी ग्रुप अपने कुछ बिजनेस में कैपिटल एक्सपेंडीचर को कम करने की योजना बना रही है। रिपोर्ट के अनुसार केपेक्स को लेकर अडानी ग्रुप में फिर से विचार हो रहा है। अपने कुछ बिजनेस में कंपनी पूंजिगत व्यय को कम करने की योजना बना रही है। कंपनी अब 12 महीने के अपने विकास दर के लक्ष्य को बढ़ाकर 16-18 महीने करने की योजना बना रही है।

कंपनी अपनी विकास की रफ्तार को अब कुछ धीमा करने की योजना बना रही है। जिस तरह से पिछले कुछ सालों में अडानी ग्रुप ने रिकॉर्ड गति से विकास की यात्रा को तय किया है उसे अब धीमा करने की योजना बन रही है। कंपनी अपने प्रमोटर्स, आंतरिक संसाधनों से अब निवेश इकट्ठा करेगी। गौर करने वाली बात है कि अडानी ग्रुप हर साल 57000 से 60000 करोड़ के एबिड्टा पर आगे बढ़ रही थी, जिसमे से आधी संपत्ति कंपनी के पास कैश के रूप में है, जिसे कंपनी पूंजिगत व्यय में निवेश करती है, वर्किंग कैपिटल के तौर पर इस्तेमाल करती है, तत्काल भुगतान की जरूरतों को पूरा करती है। अगले छह महीनों के लिए कंपनी के पास 300 मिलियन डॉलर कैश उपलब्ध है।

शेयर बाजार में जिस तरह से अडानी ग्रुप को बड़ा झटका लगा है उसके बाद कंपनी ने जिन शेयर पर कर्ज ले रखा है उसके बदले में कोलैटरल को बढ़ाना चाहती है। कंपनी अपने शेयर जिसपर कर्ज उठाया गया है उसे कम करने की योजना नबा रही है। रिपोर्ट में कहा गया है कि कंपनी अपने सभी प्लेज शेयर को वापस लेने की दिशा में काम करेगी, जो कर्ज में हैं। कंपनी इसके अलावा कैश बफर को बढ़ाने पर ध्यान देगी। गौतम अडानी की कंपनियों के बाजार भाव की बात करें तो इसमे बड़ी बढ़ोत्तरी देखने को मिली है। हिंडनबर्ग रिपोर्ट 24 जनवरी को सामने आई थी, इसके बाद से कंपनी के शेयर तकरीबन 50 फीसदी नीचे आ गए हैं। हालांकि अडानी ग्रुप की ओर से हिंडनबर्ग की रिपोर्ट को खारिज किया गया है और इसे झूठा बताया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+