घर बैठे मिलेगा आपको ड्राइविंग लाइसेंस, 16 साल वाले भी कर सकते हैं आवेदन

नई दिल्ली, 02 सितंबर। गाड़ी चलाने के लिए हर किसी के पास लाइसेंस का होना अनिवार्य है। दो पहिया हो या फिर चार पहिया गाड़ी दोनों को चलाने के लिए आपके पास ड्राइविंग लाइसेंस होना चाहिए। ड्राइविंग लाइसेंस को बनवाने के लिए अब ऑनलाइन सुविधा भी उपलब्ध है। लाइसेंस बनवाने में किसी भी तरह की दिक्कत ना हो इसके लिए कई तरीके उपलब्ध हैं जिससे कि आप आसानी से लाइसेंस बनवा सके। अगर आप बिना ड्राइविंग लाइसेंस के गाड़ी चलाते हैं तो आपको भारी जुर्माना देना पड़ सकता है। लिहाजा इस तरह के जुर्माने से बचने के लिए आपके पास लाइसेंस होना अनिवार्य है।

16 साल की उम्र वालों को भी मिलेगा लाइसेंस

16 साल की उम्र वालों को भी मिलेगा लाइसेंस

ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आप आरटीओ की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह पूरी प्रक्रिया अब डिजिटल है, इसके लिए आपको आरटीओ ऑफिस जाने की जरूरत नहीं है। भारत सरकार के ड्राइविंग लाइसेंस नियम के सेक्शन 4 के तहत आप ड्राइविंग लाइसेंस रख सकते हैं। अहम बात यह है कि अगर आपकी उम्र 16 वर्ष भी है तो भी आप लाइसेंस हासिल कर सकते हैं। लेकिन गौर करने वाली बात यह है कि यह सिर्फ बिना गियर वाली गाड़ियों के लिए ही है। इस लाइसेंस से आप सिर्फ बिना गियर वाली गाड़ी चला सकते हैं।

डिजिटल माध्यम से मिलेगा लाइसेंस

डिजिटल माध्यम से मिलेगा लाइसेंस

लर्निंग या फिर पर्मानेंट लाइसेंस हासिल करने के लिए आपको ऑनलाइन आवेदन करना होगा। ऑनलाइन आप लाइसेंस के लिए आवेदन कर सकते हैं। अहम बात यह है कि लर्निंग लाइसेंस को ही डिजिटल माध्यम से हासिल किया जा सकता है। लेकिन पर्मानेंट लाइसेंस के लिए आपको आरटीओ ऑफिस जाना होगा, यहां पर आपको ड्राइविंग टेस्ट देना अनिवार्य है और आपकी ड्राइविंग के आधार पर ही आपको लाइसेंस मुहैया कराया जाएगा। लेकिन लर्नर लाइसेंस के लिए आपको आरटीओ नहीं जाना होगा।

 यहां करें आवेदन

यहां करें आवेदन

लर्निंग लाइसेंस बनवाने के लिए आपको https://sarathi.parivahan.gov.in/sarathiservice/stateSelection.do इस लिंक पर जाना होगा, यहां आपको दिए गए विकल्प में से एक को चुनना होगा। अपना मोबाइल नंबर डालकर आप ओटीपी के जरिए आवेदन कर सकते हैं। यहां आपको भुगतान के विकल्प को चुनना होगा। जिसके बाद आपको 7 दिन के भीतर घर पर लाइसेंस मिल जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+