HDFC ने बढ़ाया होम लोन पर ब्याज, इस महीने से बढ़ जाएगी आपकी EMI
नई दिल्ली, 01 जून। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने कुछ समय पहले बैंक दरों को बढ़ाया था, जिसके बाद कई प्राइवेट बैंकों ने होम लोन की ब्याज दरों में बढ़ोत्तरी की थी। अब इस कड़ी में एचडीएफसी बैंक ने भी होम लोन की ब्याज दरों में बढ़ोत्तरी की है। एचडीएफसी बैंक ने होम लोन ब्याज दर को 5 बेसिस प्वाइंट बढ़ाने का ऐलान किया है। बैंक के इस फैसले से होम लोन धारकों की ईएमआई में बढ़ोत्तरी होगी। जिन ग्राहकों ने बैंक से पहले से ही होम लोन ले रखा है और जो लोग आगे बैंक से होम लोन लेंगे उनकी ईएमआई पर इसका असर देखने को मिलेगा। बैंक द्वारा ब्याज दरों में बढ़ोत्तरी 1 जून से लागू हो गई है। बता दें कि एक बेसिस प्वाइंट एक प्रतिशत का सौवां हिस्सा होता है। यानि बैंक के नए ऐलान के बाद 100 रुपए पर तकरीबन 5 पैसे का अतिरिक्त ब्याज देना होगा।
Recommended Video

बैंक की ओर से इस बाबत एक बयान जारी किया गया है, जिसमे कहा गया है कि एचडीएफसी होम लोन पर अपनी रिटेल प्राइम लेंडिंग रेट को बढ़ा रहा है, इसे 5 बेसिस प्वाइंट बढ़ाया जा रहा है, जोकि 1 जून 2022 से प्रभावी होगी। बता दें कि एचडीएफसी बैंक ने पिछले एक महीने में यह तीसरी बढ़ोत्तरी की है। मई माह में भी बैंक ने कुल 35 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोत्तरी की थी।
एचडीएफसी बैंक से पहले आईसीआईसीआई बैंक, पंजाब नेशनल बैंक ने भी मार्जिनल कोस्ट बेस्ट लेंडिंग रेट्स यानि एमसीएलआर को बढ़ाने का ऐलान किया था। पंजाब नेशनल बैंक ने 15 बेसिस प्वाइंट की बढोत्तरी की थी जोकि 1 जून 2022 से लागू हो गए हैं। वहीं आईसीआईसीआई बैंक की बात करें तो उसने भी एमसीएलआर में बढ़ोत्तरी की है जोकि 2 जून 2022 से लागू हो गई है। गौर करने वाली बात है कि एमसीएलआर को बेस रेट सिस्टम के विकल्प के तौर पर लाया गया था, जिससे नीचे बैंक ग्राहको लोन नहीं दे सकते हैं। एमसीएलआर लोन की अवधि पर निर्भर करता है, जोकि एक रात से लेकर तीन साल तक हो सकता है।












Click it and Unblock the Notifications