एचडीएफसी बैंक ने घटाई लोन पर ब्याज दर, नई दरें आज से हुईं लागू

नई दिल्ली। एचडीएफसी बैंक ने लोन की ब्याज दरें घटा दी हैं। एचडीएफसी ने मार्जिनल कॉस्ट ऑफ फंड बेस्ड लेंडिंग रेट (एमसीएलआर) में 0.20 फीसदी की कटौती की है। नई दरें आज (7 जुलाई) से लागू हो गई है। अब एचडीएफसी बैंक के एक साल के लिए एमसीएलआर दर 7.65 फीसदी से घटाकर 7.45 फीसदी हो गई है। इस कटौती के साथ ही बैंक से जुड़े होम लोन, ऑटो लोन और पर्सनल लोन की ईएमआई कम हो जाएगी।

ऐसे पड़ेगा प्रभाव

ऐसे पड़ेगा प्रभाव

ब्याज दर में की गई इस कटौती के बाद बैंक का एमसीएलआर अब 7.10 फीसदी से 7.65 फीसदी के बीच होगा। बैंक की एक दिन की एमसीएलआर 7.10 फीसद होगी। वहीं, एक माह की एमसीएलआर 7.15 फीसद होगी। तीन साल की एमसीएलआर 7.65 फीसदी हो गई है। एचडीएफसी ने पिछले महीने भी एमसीएलआर में 0.05 फीसद की कमी की थी।

 इन बैकों ने भी कम की दरें

इन बैकों ने भी कम की दरें

एक दिन पहले ही सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक, केनरा बैंक ने एमसीएलआर दरों में 0.10 फीसदी की कटौती है। वहीं बैंक ऑफ महाराष्ट्र (बीओएम) ने एमसीएलआर दरों में 0.20 फीसदी तक की कटौती है। दोनों बैकों ने ये कटौती सभी अवधि के लोन के लिए की है। पिछले महीने देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई ने भी ब्याज दरों में कमी की थी। एसबीआई ने सभी अवधि के MCLR में 0.25 फीसद की कटौती की थी। ब्याज दरों में की गई यह कटौती 10 जून, 2020 से प्रभावी हो चुकी है।

RBI ने घटाई है रेपो रेट

RBI ने घटाई है रेपो रेट

बैंक 2016 से एमसीएलआर के आधार पर कर्ज दे रहे हैं। जब बैंक से कर्ज लिया जाता है तो बैंक जो ब्याज लेता है उस ब्याज की न्यूनतम दर को आधार दर कहा जाता है। इसी आधार दर की जगह पर अब बैंक एमसीएलआर का इस्तेमाल कर रहे हैं। इसकी गणना बैंक के संचालन खर्च और नकदी भंडार अनुपात को बनाए रखने की लागत के आधार पर की जाती है। बाद में इस गणना के आधार पर लोन दिया जाता है। यह आधार दर से सस्ता होता है।

बता दें कि बैंकिंग व्यवस्था में पिछले कुछ महीनों में कर्ज की ब्याज दरों में गिरावट हुई है। आरबीआई ने पिछले महीने रेपो रेट में 0.40 फीसदी की कटौती की थी जिसके बाद यह 4 फीसदी के निचले स्तर पर आ गया। इसके पहले मार्च में भी रेपो रेट में 0.75 फीसदी की कटौती की गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+