हार्ले डेविडसन की सबसे सस्ती बाइक X440 लॉन्च, रॉयल एनफील्ड को देगी टक्कर, जानें कीमत से लेकर सब कुछ
Harley Davidson X440: हार्ले डेविडसन ने 100 साल के इतिहास में अपनी सबसे सस्ती बाइक लॉन्च की है। इसकी बुकिंग 4 जुलाई से शुरू हो चुकी है। लेकिन, अक्टूबर तक बाइक की डिलीवरी मिलेगी।
दुनिया में सबसे प्रसिद्ध मोटरसाइकिल निर्माता हार्ले डेविडसन इस बार अपनी सबसे सस्ती बाइक लेकर आई है। हार्ले डेविडसन से बाइक X440 को लॉन्च कर दिया है। माना जा रहा है कि कंपनी ने अपने 100 साल के इतिहास में सबसे सस्ती बाइक पेश की है।
इसकी बुकिंग 4 जुलाई से 5000 रुपए का भुगतान करके ग्राहक आसानी से कर सकते हैं। लेकिन, बाइक की डिलीवरी अक्टूबर 2023 तक मिलेगी। बाइक की कीमत 2.3 लाख से शुरू है। यह रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 के टॉप मॉडल से कुछ हजार रुपए ही ज्यादा है। तीन वेरिएंट है उपलब्ध...

बाइक के तीन वेरिएंट कंपनी ने पेश किए हैं। जिसमें बेस वेरिएंट 'डेनिम' 2.29 लाख रुपये में, मिड-स्पेक 'विविड' 2.49 लाख रुपये में और टॉप स्पेक ट्रिम 'एस' 2.69 लाख रुपये में है। सभी कीमतें एक्स-शोरूम हैं। मोटरसाइकिल में एक रेट्रो स्ट्रीट डिजाइन है, जो हार्ले XR1200 से मोटिवेटेड है।
हार्ले डेविडसन X440 एक सिंगल सिलेंडर, 440cc मोटरसाइकिल है। जिसका लक्ष्य सीधे रॉयल एनफील्ड के 350cc को टक्कर देना है। कंपनी का दावा है कि यह एक लीटर ईंधन में 25 किलोमीटर तक की दूरी तय कर सकती है। बेस वेरिएंट वायर स्पोक रिम्स के साथ आता है, जबकि अधिक महंगा वेरिएंट अलॉय व्हील और दो-टोन रंग ऑप्शन के साथ आता है।
क्या होंगे X440 में फीचर्स?
- LED लाइटिंग
- USB पोर्ट मोबाइल चार्जर
- 3.5 इंच TFT डिस्प्ले
- स्पीडोमीटर
- टैकोमीटर
- ट्रिप मीटर
- ओडोमीटर
- सर्विस इंडिकेटर
- साइड स्टैंड
- एप्लीकेशन सपोर्ट
- ब्लूटूथ कनेक्टिविटी












Click it and Unblock the Notifications