गौतम अडानी का सिक्सर, 24 घंटे में 48000 करोड़ रु कमाए, बने दुनिया के चौथे सबसे बड़े अमीर
गौतम अडानी बनें दुनिया के चौथे सबसे बड़े अमीर
नई दिल्ली। कोरोना काल भले ही आम लोगों के लिए कमर तोड़ने वाला रहा, लेकिन देश के अरबपतियों ने इस कोरोना काल में जमकर कमाई की है। साल 2021 और साल 2022 में अडानी समूह के चैयरमैन गौतम अडानी की संपत्ति में बंपर बढ़ोतरी हुई। इस कमाई का नतीजा रहा है कि गौतम अडानी न केवल भारत में सबसे अमीर, बल्कि दुनिया के चौथे सबसे अमीर शख्स बन गए हैं।

अडानी बने चौथे सबसे अमीर शख्स
साल 2022 की शुरुआत में गौतम अडानी एशिया के सबसे अमीर शख्स तो बन ही गए तो अब वो दुनिया के अरबपतियों की लिस्ट में चौथे नंबर पर पहुंच गए हैं। ब्लूमबर्ग बिलियनर्स इंडेक्स के मुताबिक गौतम अडानी की संपत्ति बिल गेट्स के बराबर हो गई है। अडानी की संपत्ति 125 बिलियन डॉलर पर पहुंच गई है।

1 दिन कमाए 48000 करोड़ रुपए
ब्लूमबर्ग बिलियनर्स इंडेक्स के मुताबिक जहां कल तक गौतम अडानी अरबपतियों की लिस्ट में पांचवे नंबर पर थे, वहीं आज एक दिन के भीतर उनकी संपत्ति में 6.31 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है। य़ानी 24 घंटे रे भीतर गौतम अडानी की संपत्ति 48000 करोड़ रुपए बढ गई है। अगर इस साल सबसे ज्यादा कमाई करने वाले अरबपतियों की लिस्ट देखी जाए तो गौतम अडानी नंबर 1 पर हैं। साल 2022 में शुरुआती चार महीनों में ही उन्होंने 48.3 बिलियन डॉलर की कमाी की है, जो बाकी अरबपतियों से ज्यादा है।

शेयर बाजार में शानदार प्रदर्शन
गौतम अडानी की कंपनी के शेयर शेयर बाजार में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। अडानी समूह के अधिकांश कंपनियों के शेयर तेजी के साथ बढ़ रहे हैं। शेयर में तेजी के कारण अडानी की संपत्ति में भी तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। अगर बाजार की बात करें तो अडानी ग्रुप की कंपनियों के शेयर का मार्केट कैप 1 लाख करोड़ को पार कर गया है।












Click it and Unblock the Notifications