कोरोना से सरकार की कमाई को झटका, अप्रैल से कम हुआ मई में GST कलेक्शन
नई दिल्ली, 5 जून। वित्त मंत्रालय की तरफ से शनिवार को जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक मई महीने में जीएसटी कलेक्शन एक बार फिर एक लाख करोड़ के पार रहा। सरकार ने बताया कि मई महीने में जीएसटी कलेक्शन 1 लाख 2 हजार 709 करोड़ रहा। आपको बता दें कि ऐसा लगातार 8वीं बार है जब जीएसटी कलेक्शन एक लाख करोड़ से अधिक हुआ। हालांकि मई का कलेक्शन अप्रैल की तुलना में कम रहा। इसका कारण कोरोना के बढ़ते कहर के चलते लॉकडाउन था।

वित्त मंत्रालय की तरफ से जारी प्रेस रीलीज के मुताबिक इस बार 1,02,709 करोड़ रुपये जीएसटी के रूप में मिले, जिसमें सीजीएसटी 17,592 करोड़, एसजीएसटी 22,653 करोड़ रुपये और IGST 53,199 करोड़ (माल के आयात पर एकत्र किए गए 29,599 करोड़ रुपये सहित) रुपये और सेस 9,265 करोड़ (माल के आयात पर एकत्र 868 करोड़ रुपये सहित) है। गौरतलब है कि जीएसटी कलेक्शन 1 लाख करोड़ पार रहना आर्थिक सुधार के लिहाज से मजबूत संकेत हैं।












Click it and Unblock the Notifications