Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

पिछले महीने की तुलना में बढ़ा जीएसटी संग्रह, सितंबर में 94,442 करोड़ रुपए पहुंचा

नई दिल्ली। जीएसटी संग्रह में महीने दर महीने लगातार वृद्धि देखने को मिल रही है। वित्त मंत्रालय ने सोमवार को कहा है कि सितंबर महीने में जीएसटी संग्रह 94,442 करोड़ रुपए रहा है। जबकि पिछले महीने यह आंकड़ा 93,690 करोड़ रुपए था। इसके साथ वित्त मंत्रालय ने कहा कि सितंबर महीने ममें 67 लाख गुड्स ऐंड सर्विसेज टैक्ट के लिए रिटर्न दाखिल किया गया है।

GST mop-up rises to Rs 94,442 crore in September, from 93,690 crore in the previous month

वित्त मंत्रालय ने बताया कि कुल जीएसटी संग्रह में केंद्रीय जीएसटी जिसे सीजीएसटी भी कहते हैं वो 15,318 करोड़ रुपए हैं। जबकि राज्य जीएसटी (एसजीएसटी) 21,061 करोड़ और एकीकृत जीएसटी 50,070 करोड़ रुपए है जिसमें की 25,308 करोड़ रुपए आयात से संग्रह हुआ है। जबकि अन्य से 7,993 करोड़ रुपए रहा है। वहीं सेस में 769 करोड़ रुपए आयात पर किया गया संग्रह शामिल है।

बता दें कि जीएसटी के आंकड़ें सरकार को राहत देने वाले जरूर हैं। क्योंकि कही न कहीं इसका दायरा बढ़ता जा रहा है और सरकार की इनकम भी बढ़ती जा रही है। वित्त मंत्रालय ने कहा कि साल 2018 में सितंबर में केंद्र और राज्य सरकार की ओर से कुल 30,574 करोड़ रुपए और एसजीएसटी 35,015 करोड़ रुपए रहा है।

यह भी पढ़ें- टेलीकॉम कंपनियां 15 दिन में बताएं, कैसे रुकेगा आधार बेस्ड E-KYC: UIDAI

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+