GST Council Meeting: निर्मला सीतारमण आज करेंगी जीएसटी परिषद की बैठक, इन मुद्दों पर हो सकता है फैसला
GST Council Meeting Finance Minister Nirmala Sitaraman: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज नई दिल्ली के सुषमा स्वराज भवन में 52वीं जीएसटी परिषद की बैठक की अध्यक्षता करेंगी। ये जानकारी वित्त मंत्रालय ने दी है।
इस जीएसटी काउंसिल की बैठक में इलेक्ट्रिक व्हीकल पर लगने वाले 18 प्रतिशत जीएसटी को घटाकर 5 फीसदी किया जा सकता है। मीटिंग में मोटे अनाज पर भी जीएसटी की दरें घटाए जाने पर चर्चा हो सकती है।

वित्त मंत्रालय ने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि जीएसटी परिषद की 52वीं बैठक दिल्ली में होने वाली है। हालांकि पोस्ट में बैठक के सटीक विषयों या एजेंडे का खुलासा नहीं किया गया है।
मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक यह अनुमान लगाया गया है कि जीएसटी काउंसिल अपने संबंधित एसजीएसटी (SGST) कानूनों में ऑनलाइन गेमिंग के कराधान से संबंधित परिवर्तनों को लागू करने में राज्यों के प्रयासों का आकलन करेगी। जिसे 51 जीएसटी काउंसिल की बैठक के दौरान मंजूरी मिली थी।
द इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के मुताहिक, काउंसिल से निदेशकों और प्रमोटरों द्वारा किसी कंपनी को दी गई बैंक और कॉर्पोरेट गारंटी के कराधान पर स्पष्टीकरण प्रदान करने की उम्मीद है।












Click it and Unblock the Notifications