2023-24 वित्तीय वर्ष में GST कलेक्शन में भारी इजाफा, 11.7% की वृद्धि के साथ सरकारी खजाने में आए 20 लाख करोड़

GST Collection Financial Year 2023-24: नए वित्तीय वर्ष के शुरू होते ही मोदी सरकार के लिए अच्छी खबर सामने आई है। सरकारी खजाने में धन की काफी वृद्धि हुई है। वित्तीय वर्ष 2023-24 में जबरदस्त जीएसटी कलेक्शन हुआ है। पिछले वित्तीय वर्ष में 20.18 लाख करोड़ रुपये का कुल सकल जीएसटी संग्रह हुआ है।

पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में 11.7 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई है। पिछले साल से 20 लाख करोड़ रुपये अधिक है। वहीं, मार्च 2024 में इस वित्तीय वर्ष का औसत मासिक संग्रह 1.68 लाख करोड़ रुपये रहा। पिछले वर्ष के औसत 1.5 लाख करोड़ रुपये से अधिक है।

GST 20

चालू वित्त वर्ष के लिए मार्च 2024 तक रिफंड का जीएसटी राजस्व शुद्ध 18.01 लाख करोड़ रुपये है, जो पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 13.4 प्रतिशत की वृद्धि है।

वित्त वर्ष के आखिरी महीने मार्च 2024 के लिए सकल वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) राजस्व में साल-दर-साल 11.5 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 1.78 लाख करोड़ रुपये का अब तक का दूसरा सबसे बड़ा संग्रह देखा गया।

यह उछाल घरेलू लेनदेन से जीएसटी संग्रह में 17.6 प्रतिशत की उल्लेखनीय वृद्धि से प्रेरित था। मार्च 2024 के लिए रिफंड का जीएसटी राजस्व शुद्ध 1.65 लाख करोड़ रुपये है, जो पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 18.4 प्रतिशत की वृद्धि है।

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, मार्च महीने के लिए रिफंड पर नेट जीएसटी रेवेन्यू (GST Revenue) 1.65 लाख करोड़ रुपये है। ये पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 18.4 फीसदी अधिक है। पूरे वित्त वर्ष में मासिक आधार पर औसत जीएसटी कलेक्शन की गणना करें तो ये फाइनेंशियल ईयर 2023-24 के लिए 1.68 लाख करोड़ रुपये रहा है, जो कि बीते वित्त वर्ष 2022-23 में 1.5 लाख करोड़ रुपये रहा था।

यह भी पढ़ें- हरिद्वार सीट: व्यापारियों में जीएसटी को लेकर नाराजगी, सांसद को चुनने से पहले इस बार करेंगे ये बड़ा काम

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+