हरिद्वार सीट: व्यापारियों में जीएसटी को लेकर नाराजगी, सांसद को चुनने से पहले इस बार करेंगे ये बड़ा काम

haridwar Lok Sabha seat ground report हरिद्वार लोकसभा सीट उत्तराखंड की सब उसे हॉट सीट मानी जाती है। यहां हर वर्ग और हर समीकरण के लिहाज से ये सीट काफी अहम है। सबसे ज्यादा निर्णायक भूमिका में यहां के व्यापारी वर्ग भी हैं। जो कि हर की पैड़ी से लेकर पूरे हरिद्वार जिले में अपना प्रभाव रखते हैं।

lok sabha election 2024 haridwar seat Resentment traders GST will do big work before electing MP.

हरिद्वार में लोकसभा चुनाव को लेकर क्या माहौल है, ये जानने के लिए वन इंडिया की टीम पहुंची हरिद्वार शहर में। यहां हर की पैड़ी में व्यापारियों का हरिद्वार शहर व्यापार मंडल है। जिसकी इकाई देहरादून समेत पूरे प्रदेश में फैली है। हरिद्वार के व्यापारियों से वन इंडिया ने चुनावी माहौल और उनकी समस्याओं को लेकर बातचीत की।

Recommended Video

    व्यापारियों में जीएसटी को लेकर नाराजगी, सांसद को चुनने से पहले इस बार करेंगे ये बड़ा काम

    हरिद्वार शहर व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजीव पारशर ने कहा कि व्यापार मंडल के ​लिहाज से अगर कहें कि बिना राजनीति के तो सरकार से जो टैक्स को लेकर उम्मीद थी, उसमें व्यापारी वर्ग निराश है। हालांकि वे कहते हैं कि विकास तो हुआ है। लेकिन जीएसटी एक ऐसा मुद्दा ​है। जिस पर अब भी सरकार को व्यापारियों के हित में सोचना चाहिए। राजीव पाराशर का कहना है कि पिछले पांच सालों में विकास का काम हरिद्वार में हुआ है। लेकिन साफ सफाई और अन्य व्यवस्थाओं को दुरस्त नहीं किया जा सका है। जिससे यात्री यहां कम ही रूकते हैं अगर इस दिशा में काम हो तो यात्री यहां रूकेगा और यहां के व्यापारियों को इसका लाभ मिलेगा।

    मोदी को लेकर उनका मानना है कि वे अच्छा काम करते हैं। 2024 चुनाव को लेकर व्यापारी वर्ग की क्या सोच है, इसको लेकर वे कहते हैं कि हरिद्वार को लेकर नेताओं का क्या विजन है, इसके बाद ही वे निर्णय लेंगे कि किसको चुनना है। राम मंदिर के मुद्दे को लेकर उनका मानना है कि इसका लाभ भाजपा को होगा। जिसको भव्य रूप दिया जा रहा है। जिसको व्यापारी भी दिपोत्सव की तरह मनाएंगे।

    व्यापारियों के संरक्षक और मार्गदर्शक अशोक जी कहते हैं कि केंद्र में मोदी जी अच्छा काम कर रहे हैं, राम मंदिर का भाजपा को लाभ मिलना तय है। लेकिन वे स्थानीय सरकार से इस बात से नाराज नजर आए कि हरिद्वार शहर के विकास के लिए आज तक कोई भी सही अफसर नहीं मिला, जो यहां की समस्याओं को सही तरह से हल कर सके। इसके लिए यहां के स्थानीय व्यापारियों के साथ मिलकर प्लानिंग पर काम होना जरूरी है।

    व्यापारी नेता संगीत मदान का कहना है कि व्यापारियों के हित में भाजपा सरकार ने बहुत काम किया। खासकर हर की पैड़ी और शहर में विकास का काम हुआ है। भाजपा सरकार व्यापारियों की सुनती है। वे कहते हैं कि जीएसटी से संतुष्ट है। वर्तमान सांसद निशंक को लेकर वे ​कहते हैं कि ​सांसद से काम किया है। आगे भाजपा जिसको भी टिकट देगी। वे उनके साथ हैं। विपक्ष को लेकर वे कहते हैं कि विपक्ष ने आज तक कुछ ही ​नहीं तो उनको बोलने का अधिकार भी नहीं है।

    व्यापारी युवा नेता तनुज माहेश्वरी भी मानते हैं कि केंद्र सरकार तो कर रही है, लेकिन व्यापारियों के हित में कई बिंदुओं पर अब भी ठोस प्लानिंग की जरूरत है। वे भी स्थानीय जनप्रतिनिधियों से संतुष्ट नहीं है। कहते हैं पूरे देश में भाजपा बदलाव कर रही है, युवाओं को मौका दे रही है, वे कहते हैं कि सांसद के चुनाव में भी भाजपा को युवाओं को मौका देना चाहिए।

    आशीष बंसल व्यापार मंडल के नेता है, जिनका पीतल का व्यवसाय है। कहते हैं कि हिंदू धर्म में दीपक और त्रिशूल जैसे पूजन के आइटम मिलते ही हैं। लेकिन आज इन पर व्यापारियों को जीएसटी देना पड़ता है। जिससे काफी नुकसान उठाना पड़ता है। 100 रूपए का आइटम 112 रूपए का हो गया है। महंगाई अपने चरम पर है। जिस पर सरकार की ओर से कोई गंभीरता से विचार नहीं किया गया। इस वजह से व्यापारी से सरकार नाराज हैं।

    राम मंदिर के मुद्दे को चुनाव से पहले उठाने पर वे सवाल उठाते हैं कि इससे अयोध्या के व्यापारियों को तो लाभ होगा लेकिन हरिद्वार के व्यापारियों को कोई लाभ नहीं होने वाला। वे कहते हैं कि हरिद्वार में व्यापारियों की सबसे बड़ी समस्या आज भी जीएसटी है। साथ ही अन्य मुद्दों पर भी बात होनी चाहिए। वे वर्तमान सांसद से भी निराश नजर आए।

    वे विपक्ष को लेकर मानते हैं कि कमजोर विपक्ष है। इंडिया गठबंधन का उत्तराखंड में कोई औचित्य नहीं है। युवा व्यापारी बंसल का कहना है कि रोजगार आज भी युवाओं के लिए सबसे बड़ी चुनौती है। पेपर लीक से काफी नुकसान हुआ है। साथ ही वे हरिद्वार सीट पर बदल रही ​डेमोग्रॉफी से भी चिंतित नजर आए। कहते हैं कि इसके लिए वर्तमान जनप्रतिनिधि भी बराबर के दोषी हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+