बड़ी राहत: 2 रुपये सस्ता हुआ पेट्रोल और डीजल, Excise Duty 2 रुपए प्रति लीटर घटी

पेट्रोल-डीजल की कीमतें 80 रुपए प्रति लीटर तक का आंकड़ा छू चुकी है। लोग महंगाई से परेशान हो रहे हैं, लेकिन इस बीच एक राहत की खबर आई है। पेट्रोल-डीजल के दाम घट गए हैं।

नई दिल्ली। लगातार बढ़ रही पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने लोगों की परेशानी बढ़ी दी है। पेट्रोल-डीजल की कीमतें 80 रुपए प्रति लीटर तक का आंकड़ा छू चुकी है। लोग महंगाई से परेशान हो रहे हैं, लेकिन इस बीच एक राहत की खबर आई है। पेट्रोल-डीजल के दाम घट गए हैं। मंगलवार मध्यरात्रि 12 बजे से पेट्रोल-डीजल की यह घटी हुई कीमत लागू हो गई हैं।

Petrol Diesel Price Reduced

सरकार ने लोगों को राहत देते हुए मंगलवार को पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी को घटा दिया है। सरकार ने एक्साइज ड्यूटी 2 रुपए प्रति लीटर घटा दिए है। नई दरें आज रात 12 बजे से लागू हो जाएगी। जिसका सीधा-सीधा असर पेट्रोल और डीजल की कीमत होगा। एक्साइज ड्यूटी घटने से पेट्रोल-डीजल के दाम कम होंगे।

आपको बता दें कि साल 2014 से सरकार ने पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी को 126 प्रतिशत ब़ढ़ा दिया है, जबकि डीजल पर 374 प्रतिशत एक्साइज ड्यूटी बढ़ा दी गई है। इसी एक्साइज ड्यूटी की वजह से पेट्रोल-डीजल के दाम कम नहीं हो पा रहे है। लेकिन पेट्रोल-डीजल के दामों में लगातार हो रही बढ़ोतरी को देखते हुए सरकार ने इसे घटाने का फैसला किया है। नई दरें आज रात 12 बजे से लागू हो जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+