अगले आरबीआई चीफ पर सरकार ने तैयार की चार नामों वाली लिस्ट
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) गर्वनर के तौर चार नामों वाली एक लिस्ट तैयार की है। सरकार रघुराम राजन के उत्तराधिकारी के तौर पर इन्हीं में से किसी एक नाम पर विचार कर सकती है।

दिलचस्प बात है कि इन नामों से चीफ इकोनॉमिक एडवाइजर अरविंद सुब्रहमण्यम का नाम शामिल नहीं है। पिछले दिनों सुब्रहमण्यम स्वामी ने सुब्रहमण्यम के बारे में काफी बातें कही थीं। इसलिए लिस्ट में से उनकी नामौजूदगी काफी लोगों को हैरान कर रही है।
सरकार ने जो नाम तय किए हैं उनमें आरबीआई के डिप्टी गवर्नर उर्जित पटेल आरबीआई के ही पूर्व डिप्टी गवर्नर राकेश मोहन, सुबीर गोकर्ण और एसबीआई की पहली महिला चेयरपर्सन अरुंधति भट्टाचार्य के नाम शामिल है।
वर्तमान आरबीआई गर्वनर रघुराम राजन का कार्यकाल सितंबर में खत्म हो रहा है। राजन ने आरबीआई चीफ के पद पर दोबारा नियुक्ति की बात से इंकार कर दिया है।
वहीं सूत्रों की मानें तो सरकार राजन को उस सर्च कमेटी में शामिल कर सकती है जिसके आरबीआई मॉनिटरी पॉलिसी कमेटी (एमपीसी) के छह नए मेंबर्स में से तीन की नियुक्ति का अधिकार होगा। बताया जा रहा है कि यह कमेटी एक अगस्त से पहले ही गठित कर ली जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications