नोटबंदी पर मोदी सरकार ने इतनी बार बदले नियम कि नहीं गिन पाएंगे उंगलियों पर

महज 41 दिनों में सरकार ने नोटबंदी की घोषणा को लेकर 59 बार नियम जारी किए हैं।

नई दिल्ली। सोमवार को सरकार ने 5000 रुपए से अधिक पैसे जमा करने पर नियम कड़े कर दिए। नए नियम के तहत अब आप 5000 रुपए से अधिक के पुराने नोट 30 दिसंबर तक सिर्फ एक बार ही जमा कर सकेंगे। साथ ही 5000 रुपए से अधिक के पुराने नोट जमा करने पर आपसे सवाल-जवाब भी किए जाएंगे।

money

आपको बता दें कि नोटबंदी की घोषणा के बाद से ही सरकार लगातार नियमों में बदलाव कर रही है। सोमवार को सरकार ने 59वीं बार नियम में बदलाव करते हुए 5000 रुपए से जुड़ा नियम लागू किया है।

नोटबंदी की घोषणा का सोमवार को 41वां दिन था। महज 41 दिनों में सरकार ने नोटबंदी की घोषणा को लेकर 59 बार नियम जारी किए हैं। सरकार द्वारा नियम में इनते अधिक बदलाव करने से एक बात से साफ है कि सरकार को यह अंदाजा नहीं था कि लोगों पर नोटबंदी की घोषणा का क्या असर होगा।

आपको बता दें कि सरकार ने पुराने 500 और 1000 रुपए के नोटों को बदलने के लिए 30 दिसंबर की अन्तिम तारीख निश्चित की थी, लेकिन इस बीच में सरकार की तरफ से एक, दो या तीन नहीं, बल्कि 59 बार नियम बदले गए। सरकार ने इतनी बार नियम बदले हैं कि लोग उंगलियों पर भी नियमों को नहीं गिन सकते हैं।

वहीं दूसरी ओर, सरकार द्वारा बार-बार नियम बदले जाने से आम जनता को ही परेशानी हो रही है। वहीं विरोधी पार्टियां भी मोदी सरकार पर इस बात को लेकर निशाना साध रही हैं कि सरकार खुद ही कन्फ्यूज है।

विरोधी पार्टियों का कहना है कि मोदी सरकार खुद ही नहीं समझ पा रही है कि क्या करें। ऐसे में वह लगातार नियम पर नियम बदलती जा रही है और आम जनता को परेशान कर रही है।

अभी नोटबंदी के तहत पुराने नोट बदले जाने की सीमा खत्म होने में 10 दिन बचे हैं। देखना ये होगा कि क्या सरकार अभी और किसी नियम में बदलाव करती है या नहीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+