भीम ऐप: मोदी सरकार ने बढ़ा दी कैशबैक ऑफर की आखिरी तारीख
नई दिल्ली। भीम ऐप पर चल रही कैशबैक स्कीम को अब सरकार की तरफ से बढ़ा दिया गया है। इस स्कीम के तहत मर्चेन्ट्स को 1000 रुपए तक का कैशबैक मिलने का ऑफर दिया जा रहा है। इस ऑफर की आखिरी तारीख को 31 मार्च 2018 तक बढ़ा दिया गया है। इस स्कीम को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 14 अप्रैल को लॉन्च किया था।

14 अप्रैल को जब यह स्कीम लॉन्च की गई थी तो यह 6 महीने के लिए लॉन्च की गई थी, लेकिन अब इसकी अवधि को 31 मार्च 2018 तक के लिए बढ़ा दिया गया है। यानी अब यह स्कीम करीब साल भर के लिए हो गई है, जो पहले सिर्फ 6 महीने के लिए थी। इस तरह अब मर्चेंट्स को इस स्कीम से होने वाला फायदा भी पहले की तुलना में बढ़कर अधिक हो जाएगा।
इस स्कीम के तहत 20-50 ट्रांजेक्शन पर 50 रुपए का कैशबैक मिलता है। उसके बाद 950 रुपए तक प्रत्येक अगले ट्रांजेक्शन पर 2 रुपए का कैशबैक मिलता है। इस योजना के तहत हर महीने 1000 रुपए तक का कैशबैक पाया जा सकता है। शर्त सिर्फ इनती सी है कि दुकानदार को कम से कम 20 लेन-देन भीम ऐप के जरिए करे। हर ट्रांजेक्शन कम से कम 25 रुपए का होना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications