भारत में लॉन्च हुआ Google audiobooks, अब आपकी किताबें भी पढ़ेगा गूगल

नई दिल्ली। गूगल ने बुधवार को भारत में प्ले स्टोर पर Google audiobooks को लॉन्च किया है। इसके साथ ही गूगल ऑडियोबुक्स अब दुनिया के 45 देशों में नौ भाषाओं में प्ले स्टोर पर उपलब्ध है। गूगल के इश नए फीचर की मदद से अब आप अपनी मनपंसद किताबों को गूगल ऑडियोबुक्स के जरिए पढ़ और सुन सकेंगे। इसके लिए आपको गूगल को सिर्फ एक चीज कहना होगा, 'ओके गूगल रीड माय बुक'।

लैपटॉप से लेकर मोबाइल तक पर काम करेगा ऑडियोबुक्स

लैपटॉप से लेकर मोबाइल तक पर काम करेगा ऑडियोबुक्स

गूगल ऑडियोबुक्स के प्रोडेक्ट मैनेजर, ग्रेग हार्टेल ने बताया कि गूगल आज से अपने ऑडियोबुक्स को लॉन्च कर रहा है। ये ऑडियोबुक्स उन सभी के लिए उपयोगी होगा जो चाहते हैं कि गूगल उनकी मनपंसदीदा किताबें सुनाएं। हार्टेल ने बताया कि गूगल ऑडियो बुक्स सभी प्लेटफार्म जैसे- एंड्रायड, आईओएस, क्रोमकास्ट और आपके प्लेटफार्म पर भी रन करेगा।

अमेजन बुक्स को टक्कर देगा गूगल ऑडियोबुक्स

अमेजन बुक्स को टक्कर देगा गूगल ऑडियोबुक्स

मार्केट विशेषज्ञों के मुताबिक गूगल ने अमेजन के ऑडियो किताबों को टक्कर देने के लिए गूगल ऑडियोबुक्स को लॉन्च किया है। गूगल ऑडियोबुक्स पर आपको कहानी, उपन्यास, कॉमिक्स से लेकर लगभग सभी विषयों पर ज्ञानवर्धक किताबें की ऑडियो रिकॉर्डिंग मौजूद होंगी जिसे आप अपने मुताबिक कभी भी सुन सकते हैं।

प्ले स्टोर से हटाए 60 ऐप

प्ले स्टोर से हटाए 60 ऐप

इससे पहले गूगल ने सुरक्षा कारणों की वजह से उसने 60 गेमिंग एप्लिकेशन्स को प्ले स्टोर से हटाने का ऐलान किया। गूगल ने बताया कि सुरक्षा चैक के दौरान Google Play Store से बच्चों और वयस्कों के लिए उपलब्ध इन 60 एप्लिकेशन्स में एक खास तरह के सॉफ्टवेयर के होने की बात सामने आई थी। ये सॉफ्टवेयर कई बार अश्लील विज्ञापन दिखाने के साथ-साथ प्रीमियम सेवाएं खरीदना खरीदने के लिए भी कह रहे था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+