Gmail में AMP सपोर्ट लाने की तैयारी कर रहा गूगल, यूजर्स को होगा ये फायदा
नई दिल्ली। गूगल अपने ईमेल सर्विस, जीमेल में बदलाव करने जा रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक गूगल अब जीमेल में एक्सेलरेटेड मोबाइल पेजेज, यानी AMP का डेलवेपर प्रीव्यू लेकर आने की तैयारी कर रहा है। गूगल ने बताया कि वो जीमेल पहले से और ज्यादा मार्डन और यूजर फ्रेंडली बनाने के लिए AMP को ला रहा है। आइए जानते हैं क्या होता है AMP और अब कैसे बदल जाएगा आपका जीमेल।

क्या होता है AMP?
AMP गूगल की इजाद की गई एक तकनीक है जिसकी मदद से किसी भी वेबपेज को मोबाइल पेज के फार्मेट में बदला जा सकता है। दुनिया का सबसे बड़ा इंटरनेट सर्च इंजन, गूगल AMP का इस्तेमाल इसलिए करता है क्योंकि अब ज्यादातर यूजर्स मोबाइल से ही इंटरनेट चलाते हैं और इसके जरिए ही गूगल पर सर्च कर किसी वेबपेज पर जाते हैं।

AMP से क्या होता है फायदा
दरअसल, AMP किसी भी वेबपेज को मोबाइल पेज फार्मेट में बदल देता है। इससे उस वेबपेज की साइज कम हो जाती है और वो जल्दी और आसानी से मोबाइल में खुल जाता है। इससे यूजर्स को किसी वेबसाइट से पीडीएफ फाइल, फोटो, वीडियो आदि भी लोड करने में ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ता है। साथ ही इससे आपके इंटरनेट डाटा की काफी बचत होती है।

जीमेल में क्या होगा बदलाव?
जीमेल में AMP आने से जीमेल अब पहले से ज्यादा यूजर फ्रेंडली हो जाएगा। अभी तक यूजर्स को जीमेल से किसी टास्क या वेबसाइट पर जाने के लिए जीमेल से बाहर जाना पड़ता था। लेकिन अब यूजर्स जीमेल में ही AMP की मदद से वेबसाइट खोलकर अपने काम कर सकते हैं। गूगल ने बताया कि वो जल्द ही AMP को जीमेल के लिए लाएगा।
-
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Samrat Choudhary: 'तू जहां-जहां चलेगा मेरा साया साथ होगा', कौन हैं सम्राट चौधरी की पत्नी? क्या करती हैं? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
Balen Shah Government: नेपाली गृह मंत्री के बयान ने उड़ा दी भारत की नींद, चीन को लेकर क्या कहा? -
Nitish Kumar ने इस्तीफा देते वक्त क्या कहा आखिरी पोस्ट में? जाति को लेकर कही दिल की बात -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
मुस्लिम पति फरमान खान को छोड़कर कहां गईं Monalisa? क्या सच में हुईं गायब? वीडियो की सच्चाई आई सामने -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब












Click it and Unblock the Notifications