Covid in India: सुंदर पिचाई और सत्य नडेला मदद के लिए आए आगे, नडेला बोले-भारत की स्थिति देख दिल टूट रहा है
Covid in India: सुंदर पिचाई और सत्य नडेला मदद के लिए आए आगे, नडेला बोले-भारत की स्थिति देख दिल टूट रहा है
नई दिल्ली, 26 अप्रैल: भारत में कोरोना वायरस की दूसरी लहर का प्रकोप जारी है। भारत में पिछले कई दिनों से 3 लाख से ज्यादा कोरोना के नए मामले सामने आ रहे हैं और हर दिन 2 हजार से ज्यादा मौतें हो रही है। भारत पर आई कोरोना संकट को देखते हुए अमेरिका, फ्रांस, ब्रिटने सहित दुनिया के कई बड़े देशों ने मदद का हाथ आगे बढ़ाया है। इस बीच भीषण कोरोना वायरस संकट से जूझ रहे भारत के लिए माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्य नडेला और गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने हरसंभव मदद का आश्वासन दिया है। सत्य नडेला और सुंदर पिचाई ने सोमवार (26 अप्रैल) को ट्वीट कर भारत की मौजूदा स्थिति पर दुख जताया है और कहा है कि भारत के मेडिकल सिस्टम को हर तरह से मदद करने को तैयार हैं।
Recommended Video

माइक्रोसॉफ्ट के CEO सत्य नडेला ने कहा- भारत की स्थिति देख कर मेरा दिल टूट रहा है
माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्य नडेला ने सोमवार की सुबह ट्वीट करते हुए कहा, ''भारत की स्थिति देख कर मेरा दिल टूट रहा है। मैं भारत की मदद करने के लिए अमेरिकी की सरकार का शुक्रगुजार हूं। माइक्रोसॉफ्ट भारत की इस नाजुक स्थिति में हर तरह से मदद के लिए तैयार है। भारत को राहत पहुंचाने के लिए ऑक्सीजन कन्सन्ट्रेशन्स मशीनों की खरीद के लिए हम अपने संसाधनों से यथा संभव मदद करेंगे।''
गूगल के CEO सुंदर पिचाई ने कहा मेडिकल सप्लाई के लिए 135 करोड़ का फंड देंगे
गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने कहा, ''भारत में कोविड-19 के बिगड़ते हालात को देखते हुए Google और Googlers गिवइंडिया यूनिसेफ को मेडिकल सप्लाई के लिए 135 करोड़ रुपए का फंड देंगे। ताकी बीमारी के गंभीर मरीजों की जान बचाई जा सके और लोगों की मदद हो।''
देश में सोमवार (26 अप्रैल) को 24 घंटे में कोरोना के 3,52,991 नए मामले सामने आए हैं और 2812 लोगों की मौत हो गई है। वहीं 24 घंटे में 2,19,272 लोग ठीक हुए हैं। देश में कोरोना से अब तक 1,95,123 लोगों की मौत हुई है। भारत में एक्टिव केसों की संख्या 28,13,658 है और डिस्चार्ज हुए मामलों की संख्या 1,43,04,382 इतनी हो गई है।












Click it and Unblock the Notifications