सोना खरीदने का सही मौका, 21 दिनों के निचले स्तर पर पहुंचा सोना, चांदी भी सस्ती हुई
नई दिल्ली। सोना खरीदने का इंतजार कर लगे लोगों के लिए अच्छी खबर हैं। सोने की कीमत में गिरावट दर्ज की गई है। दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने की कीमत में 400 रुपए की गिरावट दर्ज की गई। सोना 400 रुपए लुढ़कर 21 दिनों के निचले स्तर पर पहुंच गया। वैश्विक स्तर पर सोने की कीमत में गिरावट दर्ज की गई है। दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना मंगलवार को 400 रुपए लुढ़ककर 38,970 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया।

सोना खरीदने का सही मौका
सोने की कीमत जो पिछले कई दिनों से लगातार चढ़ रही है। सोना नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच रहा था, लेकिन सोमवार के बाद एक बार फिर से मंगलवार को भी सोने की कीमत में गिरावट आई। सोना 400 रुपए गिरकर 38,970 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। वहीं चांदी की कीमत में भी तेजी आई है। चांदी 100 रुपए की गिरावट में 48,000 रुपए प्रति किलोग्राम पर रही। सोने की कीमत में पिछले 4 दिनों से गिरावट आ रही है। पिछले चार दिनों में सोने की कीमत 1,500 रुपए टूटे हैं। वहीं चांदी की कीमत लगातार पांचवें दिन गिरकर 48000 रुपए पर पहुंच पाई है।
क्यों आई सोने की कीमत में गिरावट
बाजार एक्सपर्ट्स के मुताबिक वैश्विक स्तर पर सोने की कीमत में जारी गिरावट का असर दिखा।लंदन एवं न्यूयॉर्क से मिली जानकारी के अनुसार, सोना हाजिर 3.05 डॉलर टूटकर 1,495.25 डॉलर प्रति औंस पर आ गया।दिसंबर का अमेरिकी सोना वायदा भी 9.30 डॉलर की लुढ़ककर 1,501.80 डॉलर प्रति औंस बोला गया।अमेरिका और चीन के बीच ट्रेड वॉर में सुलह होने की आशंका का असर सोने की कीमत पर पड़ा। इस ट्रेड वॉर की आशंका कम होने की वजह से निवेशकों का आकर्षण बढ़ा है।
दिल्ली सर्राफा बाजार का हाल
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में आज सोने का हाल देखें तो यहां सोना स्टैंडर्ड 400 रुपए सस्ता होकर 38,970 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। वहीं सोना बिटुर गिरावट के साथ 38,800 रुपया प्रति दस ग्राम पर रहा। आज 8 ग्राम वाली गिन्नी की कीमत 200 रुपए टूटकर 30,200 रुपए पर पहुंत गई। अगर चांदी की बात करें तो चांदी 100 रुपए गिरकर 48,000 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई। भविष्य में मांग बढ़ने की उम्मीद में चांदी वायदा 282 रुपए की तेजी के साथ 47,740 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।












Click it and Unblock the Notifications