Reliance jio ने लॉन्च किए 4 नए प्लान, अब सिर्फ 4 रुपये में मिलेगा 1GB डाटा

नई दिल्ली। रिलायंस जियो ने नए साल में अपने यूजर्स के लिए दो धमाकेदार ऑफर्स पेश किए हैं। जहां पहले ऑफर्स में जियो ने अपने प्रतिदिन 1GB डाटा वाले सभी प्लान को 50 रुपया सस्ता कर दिया है, तो वहीं दूसरे ऑफर्स में जियो ने यूजर्स के लिए 4 नए प्लान लॉन्च किए हैं। जियो ने जो 4 नए प्लान लॉन्च किए हैं उसमें वो यूजर्स को पुराने प्लान से 50 फीसदी ज्यादा डाटा दे रहा है। इसके साथ ही रिलायंस जियो पहली टेलीकॉम कंपनी बन गई है जो अपने यूजर्स को 4 रुपये से भी कम में 1GB डाटा ऑफर कर रही है।

जियो ने ये 4 प्लान किए लॉन्च

जियो ने ये 4 प्लान किए लॉन्च

रिलायं जियो ने अपने यूजर्स के जो लिए 4 नए प्लान लॉन्च किए हैं। ये प्लान है 198 रुपये के, 398 रुपये के, 448 रुपये के और 498 रुपये के। जियो के इन सभी प्लान में यूजर्स को प्रतिदिन अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग, एसएमएस और रोमिंग के साथ 1.5GB डाटा मिलेगा। लेकिन इन सभी प्लान की वैलिडिटी अलग अलग है। जहां 198 रुपये के प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की है, वहीं 398 रुपये की 70 दिन, 448 रुपये प्लान की वैलिडिटी 84 दिन और 498 रुपये वाले प्लान की वैलिडिटी 91 दिनों की है।

4 रुपये से कम में 1GB डाटा

4 रुपये से कम में 1GB डाटा

अब रिलायंस जियो इन सभी प्लान में यूजर्स को जो डाटा दे रहा है उसे देखा जाए तो 1GB 4जी डाटा की कीमत 4 रुपये से भी कम आ रही है। जैसे जियो का 398 रुपये का प्लान। इस प्लान में जियो यूजर्स को 70 दिनों तक हर रोज 1.5GB डाटा दे रहा है। इस तरह देखा जाए तो यूजर्स को 70 दिनों में कुल 105GB डाटा मिलेगा। अब अगर इसमें से 1GB डाटा की कीमत निकाली जाए तो वो लगभग 3.80 रुपये आएगी जो कि 4 रुपये से भी कम है। इसी तरह जियो के 448 और 498 रुपये में भी यूजर्स को 4 रुपये से भी कम में एक 1GB डाटा मिल रहा है।

जियो के 4 प्लान 50 रुपये हुए सस्ते

जियो के 4 प्लान 50 रुपये हुए सस्ते

जियो ने 4 प्लान के दाम 50 रुपये सस्ते कर दिए हैं। ये प्लान हैं 199 रुपये के, 399 रुपये के, 449 रुपये के और 499 रुपये के। ये सभी 4 प्लान अब 50 रुपये सस्ते होने के बाद क्रमश: 149 रुपये, 349 रुपये, 399 रुपये और 449 रुपये में मिलेंगे। बता दें कि जियो के इन चारों प्लान में यूजर्स को प्रतिदिन 1GB डाटा के साथ अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग, रोमिंग और एसएमएस की सुविधा मिलती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+