खुशखबरी: अगले महीने RBI ब्याज दरों पर कर सकता है बड़ा फैसला, कम होगी EMI

नई दिल्ली। होम लोन,पर्सनल लोन या फिर ऑटो लोन लेने वालों लोगों को अगले महीने फिर से बड़ी राहत मिलने की संभावना है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया द्वारा जून में ब्याज दरों में कटौती की की संभावना है। अगर ऐसा होता है कि आप पर EMI का बोझ कम हो सकता है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक RBI 0.25 प्रतिशत बेसिक रेट में कटौती कर सकती है ।

 RBI का तोहफा

RBI का तोहफा

जून में ब्याज दरों में एक बार फिर से कटौती किए जाने की उम्मीद है। माना जा रहा है कि मुद्रास्फीति और राजकोषीय घाटे के बढ़ते दबाव के कारण RBI जून के बाद 2019 में दरों में कटौती नहीं कर पाएगा। ऐसे में माना जा रहा है कि जून में आरबीआई की होने वाली मौद्रिक समीक्षा बैठक में आरबीआई रेपो रेट में 25 बेसिक प्रतिशत की कटौती कर सकता है। इससे पहले फरवीर-अप्रैल में रेपो रेट में कटौती की गई थी।

 EMI होगी कम

EMI होगी कम

अगर रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की ओर से रेपो रेट में कटौती की जाती है तो आपके लोन की ईएमआई कम हो जाएगी। रेपो रेट घटते ही आरबीआई द्वारा दूसरे बैंकों को दिए जाने के बाद लोन सस्ता होगा। जब बैंकों को लोन कम ब्याज दर पर मिलेगा तो बैंकों को ये लाभ अपने ग्राहकों को भी देना होगा। यानी कि रेपो रेट कम होने से लोन सस्ते हो जाएंगे

 क्या होता है रेपो रेट, रिवर्स रेपो रेट

क्या होता है रेपो रेट, रिवर्स रेपो रेट

जिस ब्याज दर पर RBI बैंकों को कर्ज देता है वो रेपो रेट कहलाता है। वहीं जिस ब्याज से बैंकों को आरबीआई में जमा धन पर ब्याज मिलता है, उसे रिवर्स रेपो रेट कहते हैं। ये बाजार में कैश पर नि यंत्रण रखने के लिए जरूरी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+