Good News: कम होगी आपकी EMI, आरबीआई ने रेपो रेट में की कटौती, होम और कार लोन होगा अब और सस्‍ता

Good News:आरबीआई ने रेपो रेट में की कटौती, होम और कार लोन होगा अब और सस्‍ता

नई दिल्ली। भारतीय रिजर्व बैंक ने एक बार फिर से रेपो रेट में कटौती की है। ये लगातार पांचवीं बार है जब आरबीआई ने रेपो रेट में कटौती की है। भारतीय रिजर्व बैंक ने अर्थव्‍यवस्‍था में तेजी लाने के लिए एक बार फिर से ब्याज दर में कटौती की। RBI ने रेपो रेट में 25 बेसिक अंकों की कटौती की है।

Recommended Video

    Reserve Bank of India ने घटाई Repo Rate, सस्ते हुए Loan, कम हुई आपकी EMI | वनइंडिया हिंदी
     Good News: RBI cuts repo rate by 25 basis points, from 5.40% to 5.15%.

    शुक्रवार को लगातार पांचवीं बार रेपो रेट में कटौती का ऐलान किया है। आरबीआई ने रेपो रेट में 25 आधार अंकों की कटौती करने की घोषणा की है। इस कटौती के बाद नई रेपो रेट घटकर अब 5.15 प्रतिशत हो गई है, जो कि पहले 5.40 प्रतिशत थी। वहीं आरबीआई ने रिवर्स रेपो रेट भी घटाकर 4.90 प्रतिशत और मार्जिनल स्‍टैंडिंग फेसिलिटी (एमएसएफ) रेट और बैंक रेट घटाकर 5.40 प्रतिशत कर दिया है। इस कटौती का असर होम लोन, ऑटो लोन और अन्य लोन पर होगा। रेपो रेट में कटौती होने से ईएमआई में कटौती होगी।


    क्या होता है रेपो रेट?

    रेपो रेट वह दर होता है, जिस दर पर बैंकों को आरबीआई बैंकों को लोन देती है। वहीं रिवर्स रेपो रेट वो दर होता है, जिस दर पर बैंक अपना पैसा आरबीआई के पास रखते हैं। रेपो रेट बढ़ने पर वे कर्ज पर ब्याज की दर बढ़ा दी जाती है। वहीं रेपो रेट घटने पर कर्ज पर ब्याज की दर घटा दी जाती है।रेपो रेट घटने पर कर्ज सस्ता हो जाता है। रेपो रेट कम होने से होम लोन, ऑटो लोन समेत सभी के लोन सस्ते हो जाते हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+