खुशखबरी! एक बार फिर RBI कर सकता है रेपो रेट में कटौती, सस्ता होगा लोन
खुशखबरी! एक बार फिर RBI कर सकता है रेपो रेट में कटौती, सस्ता होगा लोन
नई दिल्ली। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया एक बार फिर से रेपो रेट में कटौती कर सकती है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) अगले महीने एक बार फिर से नीतिगत ब्याज दर रेपो रेट में कटौती कर सकती है। रेपो रेट में कटौती होते ही आपके लोन की ईएमआई कम हो जाएगी।

हालांकि महंगाई दर रिजर्व बैंक के निर्धारित लक्ष्य के दायरे में है, लेकिन औद्योगिक उत्पादन में वृद्धि की चाल कुछ धीमी रहने को देखते हुए ऐसी संभावना जताई जा रही है कि RBI रेपो रेट में कटौती कर दे। आपको बता दें कि औद्योगिक उत्पादन वृद्धि जुलाई में 4.3 फीसदी रही,जबकि पिछले महीने जून में काफी नीचे 1.2 फीसदी रही थी। वहीं खुदरा महंगाई दर की बात है जुलाई में 3.15 फीसदी और अगस्त में 3.21 फीसदी रही। ऐसे में अर्थव्यवस्था पर प़ड़ रहे दबाव को देखते हुए कहा जा रहा है कि आरबीआई ब्याज दर में कटैती कर सकता है।












Click it and Unblock the Notifications