Good News: देश के इस बड़े बैंक ने ग्राहकों को दी बड़ी राहत, मिनटों में मिलेगा 1 करोड़ तक का लोन
नई दिल्ली। अगर आपने देश के निजी सेक्टर के बड़े बैंक आईसीआईसीआई बैंक ने लोन लिया है तो ये खबर आपके लिए किसी खुशखबरी से कम नहीं है। कोरोना संकट काल में जहां हर कोई आर्थिक परेशानी से जूझ रहा है तो वहीं प्राइवेट बैंक ICICI ने अपने ग्राहकों को EMI के बोझ में थोड़ी राहत दी है। आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) ने जुलाई महीने के पहले दिन अपने ग्राहकों को राहत देते हुए होम लोन, पर्सनल लोन, ऑटो लोन की ईएमआई को कम कर दिया है। वहीं बैंक ने अपने खाताधारकों को म्यूचुअल फंड के तहत इंस्टेंट लोन की भी सुविधा दी है। हाल ही में बैंक ने 1 करोड़ तक के एजुकेशन लोन की सुविधा दी थी और अब Mutual Fund पर इंस्टेंट लोन की सुविधा दी है।

ICICI बैंक ने दी इंस्टेंट लोन की सुविधा
ICICI Bank ने इंस्टेंट लोन की सुविधा आज से शुरू की है। बैंक ने म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए 1 करोड़ रुपए तक के इंस्टेंट लोन की सुविधा शुरू की है। ये लोन प्रक्रिया पूरी तरह पेपरलेस हैं और चंद मिनटों में ही आपको बैंक से 1 करोड़ तक का लोन मिल जाएगा। ऐसे वक्त में जब कि हर कोई आर्थिक संकट से गुजर रहा है म्यूचुअल फंड के निवेश के ऊपर लोन की सुविधा से लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। निवेशकों को अपने पूरे म्युचुअल फंड को बेचने की जरूरत नहीं बल्कि आईसीआईसीआई पर आप ओवरड्राफ्ट कर लोन ले सकते हैं। ओवरड्राफ्ट फैसिलिटी के तहत आपको आपको लोन का जितना अमाउंट इस्तेमाल किया है सिर्फ उसपर ब्याज देना होता है न कि पूरे अमाउंट पर । आईसीआईसीआई के इस इंस्टेंट लोन के लिए आप अपनी जरूरतों को पूरा कर सकते हैं। आईसीआईसीआई इंस्टेंट लोन एगेस्ट म्यूचुअल फंड पूरी तरह से डिजिटल और पेपरलेस है, जिसके जरिए कुछ ही मिनटों में आप अपनी जरूरत के मुताबिकअपने Mutual Funds पर लोन ले सकते हैं।

मिनटों में मिलेगा 1 करोड़ तक का इंस्टेंट अप्रूव्ड एजुकेशन लोन
ICICI बैंक देश का पहला ऐसा बैक हैं जो एजुकेशन के लिए 1 करोड़ तक का लोन दे रहा है। बैंक ने एजुकेशन के लिए इंस्टेंट एजुकेशन लोन की शुरुआत हाल ही में की है। जिसके तहत ग्राहकों को शिक्षा के लिए 1 करोड़ तक का लोन मिलेगा। ICICI बैंक की तरफ से कहा गया कि इस लोन की सुविधा के तहत लाखों प्री-अप्रूव्ड कस्टमर ऑनलाइन प्रक्रिया के तहत अपने डिपॉजिट के आधार पर लोन का फायदा उठा सकते हैं।

ICICI बैंक ने घटाई ब्याज दरें
CNBC TV18 की खबर के मुताबिक आईसीआईसीआई बैंक ने अपने ग्राहकों को राहत देते हुए सभी टेन्योर की ब्याज दरों में कटौती की है। बैंक ने सभी अवधि के लिए लोन की ब्याज दरों में 0.15 फीसदी की कटौती की है। ये कटौती हर टैन्योर के ब्याज दरों में की गई है। बैंक के इस फैसले ने आईसीआईसीआई बैंक से होम, ऑटो और पर्सनल लोन लेने वालों की EMI में कटौती होगी और आप पर बोझ कम होगा।

इससे पहले की ब्याज दरों में कटौती
आपको बता दें कि बैंक ने इससे पहले जून महीने में ब्याज दरों में कटौती की थी। ICICI बैंक ने जून 2020 50 लाख रुपए से कम जमा पर ब्याज दरों में कटौती कर इसे 3.25 से घटाकर 3 फीसदी कर दिया था। बैंक ने ब्याज दरों में 0.25 प्रतिशत की कटौती की थी। वहीं 50 लाख रुपए से अधिक के जमा पर ब्याज दरों को 3.75 प्रतिशत से घटाकर 3.50 फीसदी कर दिया।

PNB बैंक ने दिया झटका
जहां ICICI बैंक ने लोन की ब्याज दरों में कटौती कर ग्राहकों को राहत दी तो वहीं देश के दूसरे सबसे बड़े सरकारी बैंक पंजाब नेशनल बैंक( Punjab Nationbal Bank) ने अपने ग्राहकों को झटका दिया है। बैंक ने 1 जुलाई से सेविंग अकाउंट पर कम ब्याज दर में कटौती कर दी है। बैंक ने आज से ने रेपो रेट से लिंक्ड लेंडिंग रेट में 0.04 फीसदी की कटौती की है तो वहीं सेविंग अकाउंट पर अधिकतम 3.25% कर दिया है। आज से PNB ने सेविंग अकाउंट में 50 लाख तक के बैलेंस पर 3 फीसदी ब्याज मिलेगा, जबकि सालाना और 50 लाख से ज्यादा के सेविंग पर 3.25 फीसदी ब्याज मिलेगा।
-
IPL 2026 के बीच क्रिकेट जगत में पसरा मातम, सचिन के पहले शतक के 'असली हीरो' का निधन! शराब ने डुबोया करियर -
Iran America War: ईरान ने Amazon पर किया हमला, बहरीन का उड़ाया डेटा सेंटर, क्यों है बेहद खतरनाक? -
'16 की उम्र में क्लब के बाहर 20 रु. में खुद की CD बेची', Dhurandhar के इस बड़े स्टार का सच, यूं बदली किस्मत -
New Rules from 1 April 2026: 'LPG के दाम से लेकर ATM के चार्ज तक', आज से बदल गए ये 7 बड़े नियम -
Neha Sharma Exclusive Content: बिहार पूर्व MLA की बेटी की क्या मजबूरी? ₹299 में बेच रहीं एक्सक्लूसिव Photos -
Sonali Bendre Caste: पंजाबी गोल्डी की आंखों में बसने वाली सोनाली बेंद्रे की क्या है जाति? -
Assam Polls 2026: असम में फिर खिलेगा 'कमल 'या 'पंजा' करेगा कमाल? ताजा सर्वे ने बताई किसको कितनी सीटें? -
भारत में बनेगा दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम, 1 लाख दर्शक क्षमता, अहमदाबाद को टक्कर देने की तैयारी -
US-Israel-Iran War: Khamenei के सलाहकार Kamal Kharazi पर एयर स्ट्राइक, पत्नी की मौत, कितने हैं बच्चे? -
Ex IPS Shivdeep Lande: 'तुमने मुझे झकझोर दिया', कौन हैं लांडे? क्यों हुए बीवी के सामने नतमस्तक? -
AAP ने राघव चड्ढा को राज्यसभा उपनेता पद से क्यों हटाया? किसे दी जगह? पार्टी की कोई नई रणनीति?- समझें -
'यहां पैसा कम मिलता है,' एडम जैम्पा ने IPL को लेकर दिया विवादित बयान, PSL की सैलरी से पकड़ा गया झूठ












Click it and Unblock the Notifications