अगर आपका भी है EPFO अकाउंट तो अब सस्ते मिलेंगे घर, जानें कैसे?

नयी दिल्ली। ईपीएफओ अकाउंट होल्डर्स के लिए खुशखबरी हैं। सरकार कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ने अपने सभी अंशधारकों के लिए आवास स्कीम लाने की तैयारी कर ली है। केंद्रीय मंत्री बंडारू दत्तात्रेय ने ईपीएफओ अंशधारकों के लिए सस्ता मकान उपलब्ध कराने की योजना तैयारी की है। इसके लिए आपको अपना ईपीएफओ अंशदान को गिरवी रखना होगा। PF धारकों के लिए खुशखबरी, अब 5 साल में निकल सकेंगे पूरा पैसा, लेकिन शर्तें लागू

epfo

क्या है योजना

इस योजना के तहत लोग अपने भविष्य निधि में जमा राशि का का इस्तेमाल अपने लिए मकान खरीद में कर सकेंगे। दरअसल श्रम मंत्रालय की ये योजना पीएम मोदी के उस घोषमा का नतीजा है, जिसमें उन्होंने 2022 तक सभी को अपना मकान उपलब्ध कराने का सपना दिखाया है। पीएम मोदी के इसी सपने को पूरा करने के लिए श्रम मंत्रायल ने पीएफ अकाउंड होल्डर्स को घर खरीदने के लिए प्रत्साहित करने के लिए इस योजना को लाने की बात कही है। अगर आपका है PF अकाउंट तो ये बातें जानना है बेहद जरुरी

सस्ते घर दिलाने में मिलेगी मदद

दत्तात्रेय के मुताबिक लोग अपने पीएफ का पैसा सरकार के पास गिरवी रख कर उससे अपना घर खरीद पाएंगे। इतना ही लोगों को सस्ता मकान दिलाने में सरकार मदद करेगी। वहीं उन्होंने कहा कि ईपीएफओ और ईटीएफ में निवेश का अनुपात 5 प्रतिशत से बढ़ाया गया है। इस साल जुलाई तक ईपीएफओ द्वारा किया गया निवेश 7,467 करोड़ रुपए था, जिसका बाजार मूल्य 8,372 करोड़ रुपए है ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+