Good News: तत्काल टिकट कैंसिल कराने पर मिलेगा पूरा रिफंड, जानें IRCTC के ये 5 नियम

नई दिल्ली। भारतीय रेल की ट्रेनों से सफर करने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर है। तत्काल टिकट के कैंसिलेशन पर अब आपको पूरा रिफंड मिलेगा। अब तक कंफर्म तत्काल टिकट कैंसिल करवाने पर आपको कोई रिफंड नहीं मिलता था, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा, लेकिन यहां बता दें कि ये नियम सामान्य स्थिति में लागू नहीं होगी। पांच ऐसी स्थितियां जिसके तहत अगर आप तत्काल टिकट कैंसिल करवाते हैं तो आपको पूरा-पूरा रिफंड मिलेगा।

 तत्काल टिकट कैंसिल करवाने पर मिलेगा पूरा रिफंड

तत्काल टिकट कैंसिल करवाने पर मिलेगा पूरा रिफंड

इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कारपोरेशन (IRCTC) के नियम के मुताबिक कंफर्म तत्काल टिकट और डुप्लीकेट तत्काल टिकटों के कैंसिलेशन पर रिफंड का फायदा नहीं मिलता है, लेकिन पांच ऐसी स्थिति हैं, जिसके तहत अगर टिकट कैंसिल करवाया जाए तो आपको पूरा-पूरा रिफंड मिलता है। आपको हम आज ऐसी ही 5 परिस्थितियों के बारे में बता रहे हैं।

 कैसे मिलेगा तत्काल टिकट पर पूरा रिफंड

कैसे मिलेगा तत्काल टिकट पर पूरा रिफंड

इंडियन रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक ट्रेन की फर्स्ट एसी को छोड़कर रेलवे की हर श्रेणी के लिए तत्काल टिकट बुक कराने की अनुमति होती है। इसकी बुकिंग का समय भी अलग होता है। आप सफर से 24 घंटे पहले सुबह 10 बजे से एसी कोच में और 11 बजे से नॉन एसी कोच में तत्काल टिकटों की बुकिंग करवा सकते हैं। अब जानिए कैसे मिलेगा तत्काल टिकटों के कैंसिलेशन पर पूरा रिफंड...

रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक अगर यात्री के प्रस्थान बिंदु यानी जहां से सफर की शुरुआत की जा रही है, वहां पर पहुंचने में ट्रेन 3 घंटे या उससे ज्यादा लेट है तो यात्री को तत्काल टिकट के कैंसिलेशन पर पूरा रिफंड मिलेगा।

 इन परिस्थियों में मिलेगा तत्काल टिकट पर पूरा रिफंड

इन परिस्थियों में मिलेगा तत्काल टिकट पर पूरा रिफंड

रेलवे की वेबसाइट के मुताबिक अगर ट्रेन अलग रुट पर चल रही है और यात्री उस रुट से सफर नहीं करना चाहे तो वो उस बिना किसी कैंसिलेशन चार्ज के अपना तत्काल टिकट कैंसिल करवा सकता है, उसे पूरा रिफंड मिलेगा।

वहीं अगर ट्रेन का मार्ग बदल गया है और बोर्डिंग स्टेशन या डेस्टिनेशनन या फिर दोनों स्टेशन बदले हुए मार्ग पर नहीं हैं तो भी यात्री अपना तत्काल टिकट कैंसिल करवाकर पूरा रिफंड पा सकता है।
ट्रेन में अतिरिक्त कोच के न लगने की सूरत में जिसमें तत्काल एकोमोडेशन निर्धारित किया गया है, यात्री अपना टिकट कैंसिल करवाकर पूरा रिफंड पा सकता है।
अगर किसी वजह से यात्री को ट्रेन की लोअर क्लास में शिफ्ट कर दिया गया हो और वो वहां सफर नहीं करना चाहे तो वो अपना तत्काल टिकट कैंसिल करवा सकता है, उसे पूरा का पूरा रिफंड मिलेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+