दीवाली-छठ पर घर जाने वालों के लिए Good News, रेलवे ने चलाई 321 स्पेशल ट्रेन,देखें पूरी लिस्ट
नई दिल्ली। दीवाली, छठ पर अपने परिवार के साथ त्योहार मनाने वालों की सबसे बड़ी समस्या यहीं रहती है कि घर जाने के लिए कंफर्म टिकट मिल जाए। दीवाली, छठ में खासकर यूपी-बिहार जाने वालों की तादात बहुत बढ़ जाती है। ऐसे में कई लोग कंफर्म टिकट नहीं मिल पाने की वजह से घर नहीं जा पाते हैं। रेलवे ने ऐसे लोगों के लिए अच्छी पहल शुरू की है।

रेलवे ने दीवाली-छठ पर यात्रियों की भीड़ को ध्यान में रखते हुए बड़ी संख्या में स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। इस मौके पर भारतीय रेलवे कुल 321 स्पेशल ट्रेन चलाई है। आप स्पेशल ट्रेनों की पूरी लिस्टhttps://enquiry.indianrail.gov.in/ntes/specialTrains.jsp पर जाकर देख सकते हैं। आइए देखें लिस्ट....
रेलवे ने गया-आनंद विहार के लिए स्पेशल ट्रेन चलाई है: 04043/04044 गया-आनंद विहार-गया स्पेशल 4 नवंबर से 18 नवंबर तक चलेगी।
रेलवे ने पटना-आनंद विहार-पटना स्पेशल के बीच स्पेशल ट्रेन शुरू की है। 04421/04422 संख्या ट्रेन 20 अक्टूबर से 17 नवंबर तक चलेगी।
आनंद विहार-कटड़ा-आनंद विहार स्पेशल: रेलवे ने 04401/04402 ट्रेन संख्या आनंद विहार से कटड़ा के बीच शुरू की है। यह ट्रेन 15 अक्टूबर से 15 नवंबर तक चलेगी।
04023/04024 दरभंगा-दिल्ली-दरभंगा एसी स्पेशल: दिल्ली से दरभंगा के बीच ये स्पेशल ट्रेन 5 नवंबर से लेकर 16 नवंबर तक चलेगी।
वहीं बरौनी-नई दिल्ली-बरौनी स्पेशल ट्रेन की शुरूआत की गई है। 04403/04404 ट्रेन संख्या 17 अक्टूबर से शुरू होकर 17 नवंबर तक चलेगी।












Click it and Unblock the Notifications